के. भाग्यराज का निधन

तमिल इंडस्ट्री मशहूर एक्टर-डायरेक्टर के. भाग्यराज का निधन

73 वर्षीय तमिल निर्देशक और अभिनेता के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने अपने करियर में 75 से अधिक फिल्मों का निर्देशन किया।

By : हेमा गुप्ता
 तमिल इंडस्ट्री मशहूर एक्टर-डायरेक्टर के. भाग्यराज का निधन

तमिल इंडस्ट्री मशहूर एक्टर-डायरेक्टर के. भाग्यराज का निधन

Tamil Director K Bhagyaraj Passes Away:73 साल की उम्र में तमिल इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर-डायरेक्टर के. भाग्यराज का निधन हो गया। बताया जा रहा है  कि, दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई। इस खबर से पूरे तमिल इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। 

वह न सिर्फ एक्टर थे, बल्कि वो एक शानदार स्क्रिप्ट राइटर, डायरेक्टर और एक्टर थे, जिन्होंने अपने काम से लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई है।

75 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

के. भाग्यराज ने अपने करियर में 75 से ज्यादा फिल्में की है, वे न सिर्फ एक डायरेक्टर हैं, बल्कि एक्टर के रुप में भी पॉपुलैरिटी हासिल कर चुके है। उन्होंने बतौर जूनियर आर्टिस्ट अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, जिसमें  '16 वयथिनिले' (1977), 'सिगप्पू रोजक्कल' (1978) में एक्टिंग की। इसके बाद उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर के रुप में काम किया।  कई फिल्मों की स्क्रिप्ट भी दी, जिसमें ‘ओरु कैधियिन डायरी’ प्रमुख है।

के. भाग्यराज की फेमस फिल्में

उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी है, जिसमें से कुछ फेमस फिल्मों में ‘अंधा 7 नाटकाल’, ‘मुंधानई मुदिचू’, ‘थूरल निन्नु पोचु’, ‘डार्लिंग डार्लिंग डार्लिंग’, ‘इधु नम्मा आलू’, ‘इंद्रु पोई नालई वा’, ‘मौना गीथांगल’ और ‘रुद्र’ जैसी कई फिल्में शामिल हैं। 

उनकी फिल्म तमिल भाषा के अलावा हिंदी, कन्नड़, तेलुगु और ओड़िया सहित कई भारतीय भाषाओं में डब या रीमेक की गईं हैं।

अमिताभ बच्चन की फिल्म को किया था डायरेक्ट 

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अमिताभ बच्चन की फिल्म का निर्देशन भी किया है। इस फिल्म का नाम आखिरी रास्ता था,  जो कि के. भाग्यराज के तमिल फिल्म की हिंदी में रीमेक थी। जिसमें एक्टर ने डबल रोल किया था। इसके डारेक्टर भी  के. भाग्यराज थे।

मशहूर निर्देशक एम. राजेश ने निधन पर जताया दु:ख

मशहूर निर्देशक एम. राजेश ने सोशल मीडिया के एक्स पर के. भाग्यराज के निधन पर दुख जताते हुए एक इमोशन नोट शेयर किया और उन्होंने लिखा, - 'भगवान आपकी आत्मा को शांति दे, दिग्गज के. भाग्यराज सर. आपकी अनूठी कहानी कहने की कला, गजब के ह्यूमर और सदाबहार पटकथाओं ने लेखकों और निर्देशकों की कई पीढ़ियों को प्रेरित करने का काम किया है. आपकी यह शानदार विरासत आपकी यादगार फिल्मों और उन अनगिनत फिल्म निर्माताओं के माध्यम से हमेशा जीवित रहेगी जिन्हें आपने प्रभावित किया है. ओम शांति, सर'

संबंधित सामग्री

एसएनसीयू हादसा: सीएम डॉ. यादव ने व्यक्त किया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायता 

एसएनसीयू हादसा: सीएम डॉ. यादव ने व्यक्त किया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायता 

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के एसएनसीयू में आग लगने के कारण तीन बच्चे झुलस गए, एक की मौत हुई। सीएम यादव ने मृतक के परिजन को 4 लाख की सहायता दी।

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 मजदूरों की मौत, CM साय ने किया 5-5 लाख का ऐलान

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 मजदूरों की मौत, CM साय ने किया 5-5 लाख का ऐलान

उत्तराखंड के चमोली में टनल हादसे में 10 मजदूरों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता की घोषणा की।

पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, 1984 सिख विरोधी दंगों के मामलों में काट रहे थे उम्रकैद

पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, 1984 सिख विरोधी दंगों के मामलों में काट रहे थे उम्रकैद

पूर्व कांग्रेस सांसद और 1984 के सिख विरोधी दंगों में दोषी पाए गए सज्जन कुमार का 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

CM भगवंत मान का BJP पर हमला: बोले- चुनाव आते ही विपक्षी नेताओं के घर पहुंचती है ED

CM भगवंत मान का BJP पर हमला: बोले- चुनाव आते ही विपक्षी नेताओं के घर पहुंचती है ED

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाजपा पर केंद्रीय जांच एजेंसियों का राजनीतिक दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनावी राज्यों में विपक्षी नेताओं को निशाना बनाया जाता है।

रणदीप हुड्डा का आज जन्मदिन, दमदार अभिनय से बनाई अलग पहचान

रणदीप हुड्डा का आज जन्मदिन, दमदार अभिनय से बनाई अलग पहचान

बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने आज अपना जन्मदिन मनाया। उन्होंने अपनी विविध भूमिकाओं और निर्देशन के क्षेत्र में भी कदम रखा है।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026