जोहेरी मोल डोमिंग्वेज बनीं मिस वर्ल्ड 2026

मिस वर्ल्ड 2026 का ताज डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोल के सिर, भारत की निकिता पोरवाल टॉप-20 से बाहर

डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोल डोमिंग्वेज ने मिस वर्ल्ड 2026 का खिताब जीता। वियतनाम में हुआ था आयोजन, स्पेन और मलेशिया की प्रतिस्पर्धियों ने भी मारी बाजी।

By : सोनिया रायकवार
मिस वर्ल्ड 2026 का ताज डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोल के सिर, भारत की निकिता पोरवाल टॉप-20 से बाहर

 

डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोल डोमिंग्वेज ने मिस वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। शनिवार को वियतनाम के न्हा ट्रांग में आयोजित ग्रैंड फिनाले में मिस वर्ल्ड 2025 ओपल सुचाता चुआंगश्री ने उन्हें ताज पहनाया। स्पेन की एलिसाबेथ रेनेस रनर अप रहीं, जबकि मलेशिया की तानुसिया चेट्टी तीसरे स्थान पर रहीं। भारत की ओर से निकिता पोरवाल ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था, लेकिन वह टॉप-20 में जगह नहीं बना सकीं। निकिता टॉप-40 राउंड तक पहुंचीं। अगले साल मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन तंजानिया में किया जाएगा।

1951 में शुरू हुआ था मिस वर्ल्ड

मिस वर्ल्ड की शुरुआत 1951 में ब्रिटेन में आयोजित एक बिकिनी कॉन्टेस्ट से हुई थी। इसे टीवी होस्ट एरिक मोर्ले ने फेस्टिवल ऑफ ब्रिटेन के दौरान आयोजित किया था। स्वीडन की किकी हकानसन इसकी पहली विजेता बनी थीं। प्रतियोगिता को मिली लोकप्रियता के बाद इसे 'मिस वर्ल्ड' नाम से वार्षिक प्रतियोगिता बना दिया गया।

विवादों से भी जुड़ा रहा इतिहास

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता कई बार विवादों में रही है। 1970 में लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में फिनाले के दौरान महिला अधिकारों से जुड़े प्रदर्शनकारियों ने मंच पर आटे के बम फेंके थे। इसी साल ग्रेनाडा की जेनिफर होस्टन मिस वर्ल्ड जीतने वाली पहली ब्लैक महिला बनीं, जिसके बाद भी प्रतियोगिता को विरोध का सामना करना पड़ा। 1973 में अमेरिका की मार्जोरी वैलेस का खिताब उनके निजी जीवन से जुड़े विवादों के बाद वापस ले लिया गया था। 1980 में जर्मनी की गैब्रिएला ब्रूम ने भी अपना क्राउन छोड़ दिया था।

2000 में प्रियंका चोपड़ा की जीत पर भी उठे सवाल

साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। उनकी जीत के कई साल बाद मिस बारबाडोस लीलानी मेककॉने ने प्रतियोगिता में कथित भेदभाव और प्रियंका को कथित तौर पर विशेष ट्रीटमेंट दिए जाने के आरोप लगाए थे। हालांकि, ये उनके व्यक्तिगत आरोप थे।

कोविड के कारण टला था 2021 का फिनाले

कोरोना महामारी का असर मिस वर्ल्ड पर भी पड़ा। 2020 में प्रतियोगिता रद्द करनी पड़ी थी। वहीं 2021 में फिनाले से पहले कई कंटेस्टेंट्स और स्टाफ के कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया और बाद में 2022 में इसका आयोजन हुआ। 2025 में भारत के हैदराबाद में हुए मिस वर्ल्ड फिनाले से पहले मिस इंग्लैंड मिला मैगी के प्रतियोगिता छोड़ने को लेकर भी विवाद सामने आया था। उन्होंने आयोजकों पर गंभीर आरोप लगाए थे।

संबंधित सामग्री

वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीयों की मौत, 21 बचाए गए

वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीयों की मौत, 21 बचाए गए

वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास नाव पलटने से 15 भारतीयों की मौत हो गई, 21 लोग बचा लिए गए। नाव पर 36 लोग सवार थे, जिनमें से 32 भारतीय थे।

भोपाल की राधिका ने जीता Mrs World Women Nation 2026 का खिताब

भोपाल की राधिका ने जीता Mrs World Women Nation 2026 का खिताब

राधिका वसंत जेठा ने 22 देशों की प्रतिस्पर्धा को हराकर Mrs World Women Nation 2026 का खिताब जीता। सिंगल मदर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त की।

Advertisement

MP ADD मिलिए अनुपूर्ति श्रीवास्तव से 01 ON 06 september