जिया शंकर ने की सगाई

एक्ट्रेस जिया शंकर ने बॉयफ्रेंड करण के साथ की सगाई, सोशल मीडिया पर किया ऐलान

जिया शंकर और उनके बॉयफ्रेंड करण धनक ने सगाई की है। जिया ने सोशल मीडिया पर सगाई की तस्वीरें और एक भावुक नोट शेयर किया।

By : सोनिया रायकवार
एक्ट्रेस जिया शंकर ने बॉयफ्रेंड करण के साथ की सगाई, सोशल मीडिया पर किया ऐलान

एक्ट्रेस और 'बिग बॉस OTT 2' की पूर्व कंटेस्टेंट जिया शंकर ने अपने बॉयफ्रेंड करण के साथ सगाई कर ली है। जिया ने सोशल मीडिया पर सगाई की तस्वीरें शेयर करके अपने रिश्ते का आधिकारिक तौर पर ऐलान किया है।

सनसेट के दौरान आउटडोर लोकेशन पर हुए इस प्रपोजल की झलकियों के साथ जिया ने अपने मंगेतर के लिए एक इमोशनल नोट भी लिखा है। इस पोस्ट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैन्स और दोस्त कपल को बधाइयां दे रहे हैं।सनसेट के बीच मिला सरप्राइज प्रपोजल
शेयर की गई तस्वीरों में जिया और करण एक-दूसरे के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं। करण ने जिया को डूबते सूरज की रोशनी में एक आउटडोर लोकेशन पर अंगूठी पहनाकर प्रपोज किया।

फोटो में डायमंड एंगेजमेंट रिंग दिखाती नजर 

इस खास मौके पर जिया ने पेस्टल येलो कलर का सैटिन गाउन पहना था, जबकि करण बेज शर्ट और व्हाइट ट्राउजर में नजर आए।बोलीं- हजारों मील दूर रहकर भी घर जैसा अहसास हुआ जिया ने सोशल मीडिया पर करण के नाम एक भावुक नोट शेयर किया। उन्होंने लिखा, "हो सकता है कि यह सच हो, आपको प्यार तब मिलता है जब आप इसकी सबसे कम उम्मीद करते हैं। भले ही तुम मुझसे हजारों मील दूर थे, लेकिन तुमसे हुई हर बातचीत ने घर जैसा अहसास कराया।" जिया ने आगे लिखा कि यह सफर आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने हर दिन एक-दूसरे को चुना। उन्होंने करण को अपना बेस्ट फ्रेंड बताते हुए उनके साथ अपनी आगे की जिंदगी बिताने की बात कही।

जिया शंकर ने इमोशनल और रोमांटिक तस्वीरें शेयर की 


इस दौरान कैप्शन में लिखा- ''शायद यह सच है कि प्यार तब मिलता है जब आप इसकी उम्मीद भी नहीं करते, लेकिन यहां भगवान ने सच में मेरे सब्र का इम्तिहान लिया. मेरे प्यारे नटखट साथी, मेरे सबसे अच्छे दोस्त, मेरे ABCD. उनके मंगेतर का नाम करण है. जिनका इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट ही है.

करण धनक कौन हैं?

करण धनक अमेरिका बेस्ड बिजनेसमैन हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह वहां पर हुक्का पार्लर चलाते हैं। इसके अलावा उनका वेप और कैनोबिस का भी बिजनेस बताया जाता है। जिया शंकर और करण धनक के रिश्ते की चर्चाएं तब शुरू हुई थीं, जब उन्होंने साथ में नया साल मनाया था। हालांकि, तब जिया ने इस पर कुछ नहीं कहा था। जिया का नाम इससे पहले एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान के साथ जोड़ा गया था।

जिया शंकर का प्रोफाइल 

जिया शंकर एक जानी-मानी भारतीय अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2013 में रीजनल फिल्मों से की थी और बाद में 'मेरी हानिकारक बीवी', 'काटेलाल एंड संस' और 'पिशाचिनी' जैसे लोकप्रिय टीवी सीरियल्स से घर-घर में अपनी पहचान बनाई।
इसके अलावा उन्होंने सुपरहिट मराठी फिल्म 'वेड' और रियलिटी शो 'बिग बॉस OTT 2' के जरिए काफी लोकप्रियता हासिल की। वहीं उनके मंगेतर करण धनक एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से दूर हैं और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वे अमेरिका (US) में स्थित एक बिजनेसमैन (एंट्रेप्रेन्योर) और कॉर्पोरेट प्रोफेशनल हैं।
 

संबंधित सामग्री

खेडां वतन पंजाब दियां का चौथा संस्करण 5 सितंबर से; 1,794 करोड़ का बजट तय - CM मान

खेडां वतन पंजाब दियां का चौथा संस्करण 5 सितंबर से; 1,794 करोड़ का बजट तय - CM मान

पंजाब सरकार ने खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए 'खेडां वतन पंजाब दियां' के चौथे संस्करण का आयोजन किया है, जिसमें 10 लाख से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे।

युवाओं की ताकत से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़, ‘माय भारत’ से जुड़े 2.65 करोड़ युवा

युवाओं की ताकत से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़, ‘माय भारत’ से जुड़े 2.65 करोड़ युवा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने की महत्वपूर्णता पर जोर दिया।

डायमंड रिंग फ्लॉन्ट कर आएशा खान ने मचाई हलचल, करण औजला से जुड़ा नाम

डायमंड रिंग फ्लॉन्ट कर आएशा खान ने मचाई हलचल, करण औजला से जुड़ा नाम

आएशा खान ने सोशल मीडिया पर सगाई की तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वे डायमंड रिंग दिखा रही हैं। कुछ प्रशंसकों का मानना है कि यह प्रमोशनल स्टंट हो सकता है।

जीवन में तत्परता और जुनून के साथ 'पूरी आग' पर जीने का महत्व

जीवन में तत्परता और जुनून के साथ 'पूरी आग' पर जीने का महत्व

जीवन की विशाल संभावनाओं का उपयोग करने के लिए 'पूरी आग' पर जीने की आवश्यकता पर बल दिया गया है, जहां भय, जड़ता और संग्रहण की बजाय जानबूझकर अभिव्यक्ति को चुनने का महत्व बताया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जनोन्मुखी पहल, 7 अगस्त से शुरू होगा जनविश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जनोन्मुखी पहल, 7 अगस्त से शुरू होगा जनविश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान जनता से सीधे संवाद और समस्याओं का निराकरण करेगा। अभियान 7 अगस्त 2026 से प्रारंभ होगा।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026