jennifer-karan-wahi-getting-married

Jennifer Karan Wahi Getting Married: तलाक के 12 साल बाद एक बार फिर दुल्हन बनेगी जेनिफर?

By : Hema Gupta
Jennifer Karan Wahi Getting Married: तलाक के 12 साल बाद एक बार फिर दुल्हन बनेगी जेनिफर?
Jennifer Karan Wahi Getting Married: टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। लेकिन वो अपने किसी सीरियल या सॉन्ग के लिए नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चोओं में है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है की जेनिफर विंगेट जल्द ही शादी करने वाली है।

Jennifer Karan Wahi Getting Married: किससे कर रही हैं शादी?

जेनिफर विंगेट और टीवी के फेमस एक्टर करण वाही काफी अच्छे दोस्त हैं। कहा जा रहा है कि दोनों जल्द ही पति - पत्नी बनने वाले हैं। वो तलाक के करीब 12 साल बाद एक बार फिर परिवार की सहमति के साथ दुल्हन बनने वाली है। हालांकि इस पर जेनिफर विंगेट और करण वाही की ओर से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।

Jennifer Karan Wahi Getting Married: जेनिफर-करण ने साथ किए कई प्रोजेक्ट्स

साल 2007 में टीवी के पॉपुलर शो 'दिल मिल गए' में जेनिफर ने डॉ. रिद्धिमा गुप्ता का किरदार निभाया था। वहीं करण वाही ने इस सीरियल में करण वाही डॉ. सिद्धांत मोदी के किरदार में नजर आएं थे। इस शो में दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद गिया गया था। अब 14 साल बाद दोनों की जोड़ी एक बार फिर देखने को मिली। साल 2024 में सोनी लिव की बेव सीरीज ' रायसिंघानी वर्सेज रायसिंघानी' में दोनों साथ नजर आएं। इस शो में भी दोनों की केमिस्ट्री को बहुत प्यार मिला। और शादी की खबर सुनकर उनके फैंस और एक्साइटेड हो गए हैं।

इन खबरों के बीच करण वाही की स्टोरी

शादी की खबरों के बीच करण वाही ने अपने इंस्टाग्राम के ऑफिशियल पेज पर एक स्टोरी शेयर की और उसमें लिखा कि- ' फ्री की PR के लिए बहुत - बहुत शुक्रिया'। हालांकि उन्होंने डायरेक्टली शादी की बात पर कुछ नहीं कहा।

एक पोस्ट को शेयर किया जिसमें लिखा था कि- 'कुछ बॉन्ड प्यार से भी बढ़कर होते हैं।'

एक्ट्रेस ने करण ग्रोवर से की थी पहली शादी

2012 में जेनिफर ने एक्टर करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी की थी।

जेनिफर की करण ग्रोवर से मुलाकात 'दिल मिल गए' सेट पर हुई थी। लेकिन यह रिश्ता ज्यादा टाइम तक नहीं चला। दोनों ने शादी के 2 साल बाद ही तलाक ले लिया। करण  ने फिर 2016 में एक्ट्रेस बिपाशा बसु से शादी कर ली।   Also Read - Varun metro Controversy Update: मेट्रो विवाद पर वरुण धवन की टीम ने दिया क्लेरिफिकेशन!

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026