हैदराबाद में फिल्म इवेंट दुर्घटना

‘टॉक्सिक’ के प्री-रिलीज इवेंट में हादसा, भारी साउंड सेटअप गिरने से दो छात्र घायल

हैदराबाद में यश की फिल्म 'टॉक्सिक' के प्री-रिलीज इवेंट में साउंड-बॉक्स गिरने से दो छात्र घायल हो गए। दुर्घटना से बड़ी फिल्मी इवेंट्स की सुरक्षा पर सवाल उठे।

By : सोनिया रायकवार
‘टॉक्सिक’ के प्री-रिलीज इवेंट में हादसा, भारी साउंड सेटअप गिरने से दो छात्र घायल

यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ के प्री-रिलीज इवेंट के दौरान शनिवार को हैदराबाद की मल्ला रेड्डी यूनिवर्सिटी में बड़ा हादसा हो गया। कार्यक्रम के दौरान भारी साउंड-बॉक्स सेटअप अचानक गिर गया, जिसकी चपेट में आने से दो छात्र घायल हो गए। इनमें एक लड़की के बेहोश होने की भी जानकारी सामने आई है। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

हादसे के वक्त मंच पर मौजूद थे यश

हादसे के समय अभिनेता यश मंच पर मौजूद थे और फिल्म के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। जैसे ही उन्हें घटना की जानकारी मिली, उन्होंने अपनी स्पीच रोक दी और आयोजकों से छात्रों की स्थिति जानने को कहा। उन्होंने मंच से लोगों को सावधानी बरतने की अपील भी की।

पोल पर चढ़े थे कुछ लोग

रिपोर्ट के मुताबिक, कार्यक्रम के दौरान कुछ लोग साउंड बॉक्स को सहारा देने वाले पोल और ढांचे पर चढ़ गए थे। इसी दौरान भारी सेटअप का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया। हादसे के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के सामने आए वीडियो में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ नजर आ रही है। कुछ लोग घायल छात्रों को एंबुलेंस तक ले जाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

बड़े फिल्मी इवेंट्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

हादसे के बाद बड़े फिल्मी कार्यक्रमों में भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हैदराबाद में दिसंबर 2024 में ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर के दौरान भी भगदड़ का गंभीर मामला सामने आया था, जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि बड़े स्टार्स के कार्यक्रमों में भीड़ और स्टेज के आसपास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं किए जाते।

‘टॉक्सिक’ में नजर आएंगे यश

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी ‘टॉक्सिक’ में यश मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। फिल्म की रिलीज 26 अगस्त को प्रस्तावित है।

संबंधित सामग्री

मुंबई में 22 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा गिरी, 2 की मौत: 5 घायल; भुलेश्वर में पंडाल तक ले जाते समय हुआ हादसा

मुंबई में 22 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा गिरी, 2 की मौत: 5 घायल; भुलेश्वर में पंडाल तक ले जाते समय हुआ हादसा

मुंबई के भुलेश्वर में गणेश प्रतिमा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हुए। घायलों में दो बच्चियां भी शामिल हैं।

चमोली टनल हादसे में मृतकों के परिवारों को 45 लाख मुआवजा, काम फिर शुरू

चमोली टनल हादसे में मृतकों के परिवारों को 45 लाख मुआवजा, काम फिर शुरू

उत्तराखंड के चमोली टनल हादसे के बाद मृतकों के परिजनों को 45 लाख और घायलों को 3.5 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। काम फिर से शुरू हुआ।

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 मजदूरों की मौत, CM साय ने किया 5-5 लाख का ऐलान

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 मजदूरों की मौत, CM साय ने किया 5-5 लाख का ऐलान

उत्तराखंड के चमोली में टनल हादसे में 10 मजदूरों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता की घोषणा की।

चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर बड़ा हादसा,4 की गई जान, 7 लोग घायल

चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर बड़ा हादसा,4 की गई जान, 7 लोग घायल

चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर दवाड़ा टनल में दो ट्रकों की टक्कर से 4 लोगों की मृत्यु और 7 घायल हुए। ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ।

गोविंदा से अनबन के बीच फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता, बेटे यशवर्धन ने पैपराजी से बचाया

गोविंदा से अनबन के बीच फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता, बेटे यशवर्धन ने पैपराजी से बचाया

गोविंदा की पत्नी सुनीता और उनके बेटे यशवर्धन को मुंबई के फैमिली कोर्ट में देखा गया। उनके कोर्ट पहुंचने की वजह अभी स्पष्ट नहीं है।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026