आवारापन 2 का नया गाना रिलीज

Awarapan 2 का टाइटल ट्रैक 'Yeh Awarapan' रिलीज, अरिजीत सिंह की दमदार वापसी; इमरान हाशमी का इमोशनल अंदाज छाया

इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' के नए गाने 'Yeh Awarapan' को फैंस का शानदार रिस्पॉन्स मिला है, जिसमें अरिजीत सिंह ने गाया है और अमाल मलिक ने संगीत दिया है।

Awarapan 2 का टाइटल ट्रैक 'Yeh Awarapan' रिलीज, अरिजीत सिंह की दमदार वापसी; इमरान हाशमी का इमोशनल अंदाज छाया

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म आवारापन 2' का टाइटल ट्रैक 'Yeh Awarapan' रिलीज हो गया है। गाने का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे और रिलीज होते ही यह सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। खास बात यह है कि इस गाने के जरिए अरिजीत सिंह ने कई महीनों बाद बॉलीवुड प्लेबैक सिंगिंग में वापसी की है। उनकी भावुक आवाज और अमाल मलिक के संगीत ने इस गाने को खास बना दिया है।

इमोशनल रोमांटिक ट्रैक ने जीता दिल

'Yeh Awarapan' एक इमोशनल रोमांटिक गीत है, जो प्यार, बिछड़ने के दर्द और अधूरी मोहब्बत की कहानी को बयां करता है। फिल्म 'आवारापन' की तरह इस गाने में भी गहरी भावनाएं और पुरानी यादों की झलक देखने को मिलती है, जिसने दर्शकों को एक बार फिर फिल्म के पहले भाग की याद दिला दी।

गाने के बोल रश्मि-विराग ने लिखे हैं, जबकि संगीत अमाल मलिक ने तैयार किया है। दोनों की जोड़ी ने ऐसा गीत दिया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

शिवम पंडित के किरदार में लौटे इमरान हाशमी

म्यूजिक वीडियो में इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम पंडित के अपने चर्चित किरदार में नजर आ रहे हैं। वीडियो में उनका किरदार बीते प्यार और अधूरी यादों के दर्द से गुजरता दिखाई देता है। वह अब भी अपने खोए हुए प्यार की यादों के सहारे जिंदगी जी रहा है।

फिल्म के पहले भाग में इस कहानी से जुड़ा अहम किरदार अभिनेत्री श्रिया सरन ने निभाया था। वहीं, इस नए गाने में फिल्म की लीड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की झलक नहीं दिखाई गई, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर फैंस अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

कौन बना रहा है 'आवारापन 2'?

'आवारापन 2' का निर्माण विशाल फिल्म्स और मुकेश भट्ट के बैनर तले किया गया है। फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है, जबकि इसकी कहानी बिलाल सिद्दीकी ने लिखी है। फिल्म के निर्माता विशेष भट्ट हैं।

दमदार स्टारकास्ट

फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी, शबाना आजमी,सुविंदर विक्की,विजयंत कोहली,अतुल कुमार और अनिरुद्ध रावल अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

कब रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म 'आवारापन 2' 4 अगस्त 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। टाइटल ट्रैक को मिली शानदार प्रतिक्रिया के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है। अब फैंस बड़े पर्दे पर इमरान हाशमी की वापसी और फिल्म की पूरी कहानी देखने का इंतजार कर रहे हैं।
 

संबंधित सामग्री

सायरा बानो 82 बर्थडे स्पेशल, एक्ट्रेस को साड़ी में देखते ही दिल दे बैठें थे दिलीप कुमार

सायरा बानो 82 बर्थडे स्पेशल, एक्ट्रेस को साड़ी में देखते ही दिल दे बैठें थे दिलीप कुमार

सायरा बानो के 82वें जन्मदिन पर, जानिए उनकी और दिलीप कुमार की प्रेम कहानी के कुछ अनसुने किस्से और उनके जीवन की यात्रा।

‘लोग फुटेज लेना चाहते हैं’, गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर आरती सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं परिवार का हिस्सा हूं

‘लोग फुटेज लेना चाहते हैं’, गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर आरती सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं परिवार का हिस्सा हूं

आरती सिंह ने गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच विवाद पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, यह कहते हुए कि वह अपने से बड़ों के निजी मामलों में दखल नहीं देंगी।

एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों अस्पताल में भर्ती, डेंगू से संक्रमित होने के बाद चल रहा इलाज

एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों अस्पताल में भर्ती, डेंगू से संक्रमित होने के बाद चल रहा इलाज

बॉलीवुड एक्ट्रेस और CINTAA की प्रेसिडेंट पूनम ढिल्लों डेंगू की चपेट में आने के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी सेहत में अब सुधार हो रहा है।

53 साल के अर्जुन रामपाल ने रचाई दूसरी शादी, 14 साल छोटी गैब्रिएला से कराया मैरिज रजिस्ट्रेशन

53 साल के अर्जुन रामपाल ने रचाई दूसरी शादी, 14 साल छोटी गैब्रिएला से कराया मैरिज रजिस्ट्रेशन

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स से गोवा में शादी रजिस्टर कराई। दोनों के दो बेटे भी हैं।

रवि किशन ने फिर किया वायरल डांस स्टेप, साथ में थिरके ये युवा सितारे

रवि किशन ने फिर किया वायरल डांस स्टेप, साथ में थिरके ये युवा सितारे

रवि किशन, विशाल जेठवा, और मिहिर आहूजा ने यूपी क्रिएटर्स समिट और अवॉर्ड्स में अपना वायरल डांस स्टेप किया, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026