dharmendra-health-update-90th-birthday-preparations-by-deol-family

Preparations for Dharmendra's Birthday: बॉलीवुड के हीमैन की रिकवरी तेज, देओल परिवार ने 90वें जन्मदिन की तैयारियां शुरू कीं....

By : Hema Gupta
Preparations for Dharmendra's Birthday: बॉलीवुड के हीमैन की रिकवरी तेज, देओल परिवार ने 90वें जन्मदिन की तैयारियां शुरू कीं....
Preparations for Dharmendra's Birthday: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का जल्द ही 90वां जन्मदिन आने वाला है। उनका जन्मदिन धूम - धाम से मनाया जाएगा। Read More: IND vs SA Test Match: स्पिनर्स के सामने क्यों नहीं टिक पाई टीम इंडिया? घर में लगातार चौथी हार… दरअसल अक्टूबर में सांस लेने में दिक्कत के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि अब वे अपने जुहू स्थित घर पर डॉक्टर्स की निगरानी में आराम कर रहे हैं। परिवार और मेडिकल टीम उनके स्वास्थ्य पर हर पल नजर रख रही है और उनकी रिकवरी उम्मीद से तेज बताई जा रही है।

धीरे-धीरे हो रही रिकवरी, परिवार ने जताई उम्मीद...

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, धर्मेंद्र की हालत पहले से काफी सुधरी है। वे डॉक्टरों की सलाह का पालन कर रहे हैं और रूटीन जांचों के साथ धीरे-धीरे सामान्य दिनचर्या में लौट रहे हैं। परिवार का कहना है कि “धर्मेंद्र जी पहले से बेहतर हैं। वे सकारात्मक हैं और जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगे।” इस बीच देशभर से फैंस लगातार उनके लिए दुआ कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर ‘Get Well Soon Dharmendra’ ट्रेंड करता रहा।

8 दिसंबर को 90वां जन्मदिन...

धर्मेंद्र 8 दिसंबर 2025 को 90 वर्ष के हो जाएंगे। इस खास अवसर को लेकर देओल परिवार ने बड़े पैमाने पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। परिवार की तरफ से बताया गया है कि इस साल का जन्मदिन बेहद खास होने वाला है। 1. सेलिब्रेशन में परिवार, करीबी दोस्त और इंडस्ट्री के कई लोग शामिल होंगे। 2. प्लानिंग में उनकी सेहत का ध्यान रखते हुए सभी गतिविधियां संतुलित तरीके से रखी जा रही हैं। हेमा मालिनी और उनके बेटे सनी देओल—बॉबी देओल तैयारियों की कमान संभाले हुए हैं।

फैंस को भी ‘डबल सेलिब्रेशन’ का इंतजार...

धर्मेंद्र के 90वें जन्मदिन के साथ-साथ इस साल उनकी एक महत्वपूर्ण फिल्म भी रिलीज होने जा रही है। इससे उनके फैंस के लिए यह समय डबल सेलिब्रेशन बन गया है। अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की फिल्म ‘इक्कीस’ में धर्मेंद्र अहम भूमिका निभाते दिखाई देंगे। यह फिल्म 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होगी। दर्शकों का मानना है कि धर्मेंद्र की वापसी और जन्मदिन के मौके पर यह फिल्म उनके करियर का एक और यादगार अध्याय साबित होगी।

सांस लेने में थी दिक्कत…

एक्टर को सासं लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके चलते उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। डॉक्टर प्रतीत समदानी ने बताया कि पिछले कुछ हफ्तों से धर्मेंद्र कभी हॉस्पिटल में भर्ती हो रहें हैं, तो कभी घर लौट रहें हैं। Dharmendra Health Update (2)

डिस्चार्ज के बाद सुरक्षा के इंतजाम…

अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद धर्मेंद्र एम्बुलेंस से अपने जुहू स्थित घर लौटे। पुलिस ने मीडिया और भीड़ को रोकने के लिए उनके घर के पास वाली गली बंद कर दी।

घर में है इलाज जारी…

सुपरस्टार धर्मेंद्र को 12 नवंबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया। उनके डॉक्टरों ने बताया कि अब उनका इलाज घर पर ही जारी रहेगा, जैसा कि परिवार की इच्छा थी।

बॉलीवुड स्टार्स ने जताई चिंता और की दुआएं....

धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ने की खबर के बाद इंडस्ट्री के कई सितारों ने चिंता जताई थी। उनकी पत्नी हेमा मालिनी लगातार उनके साथ मौजूद रहती हैं। सलमान खान और अमिताभ बच्चन ने भी उनकी सेहत में सुधार की कामना की। Actor Dharmendra Hospitalised धर्मेंद्र लंबे समय से इंडस्ट्री के सबसे प्रिय कलाकारों में शुमार रहे हैं और उनके प्रशंसक उन्हें जल्द ही स्वस्थ और सक्रिय रूप में देखने की उम्मीद कर रहे हैं।  

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026