bigg-boss-ott-winner-elvish-yadav-house-firing-gurgaon-news

Elvish Yadav House Firing: बिग बॉस OTT के विनर के घर 24 राउंड फायरिंग!

By : Hema Gupta
Elvish Yadav House Firing: बिग बॉस OTT के विनर के घर 24 राउंड फायरिंग!
Elvish Yadav House Firing: रविवार (17 अगस्त) की सुबह करीब 6 बजे गुरुग्राम के सेक्टर–56 थाना क्षेत्र में बिग बॉस OTT 2nd के विनर और फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव के गुरुगाम में स्थित घर पर बाइक सवार बदमाशों ने लगातार 24 राउंड फायरिंग की। फायरिंग के वक्त एल्विश घर पर मौजूद नहीं थे, लेकिन उनकी मां सुषमा यादव और एक केयरटेकर अंदर मौजूद थे। घर के भीतर होने के कारण उनकी जान बच गई। Read More: Elvish Yadav Comment Controversy: चुम दरांग पर किये गये कमेंट पर विवाद, NCW ने भेजा एल्विश को समन..जानिए एल्विश का रिएक्शन

घर की दीवारों और दरवाजों पर गोलियों के निशान...

पुलिस ने मौके से 24 कारतूस के खोल बरामद किए। गोलियों के निशान बालकनी, दीवारों, दरवाजों और शीशे के दरवाजे पर साफ तौर पर देखे गए। फायरिंग इतनी तेज थी कि घर की खिड़कियां और शीशे टूट गए। पुलिस को शक है कि यह काम किसी बड़े गैंग से जुड़े प्रोफेशनल शूटरों का है।

एल्विश के पिता का बयान...

सूत्रो के अनुसार, एल्विश के पिता राम अवतार यादव ने बताया कि- "पुलिस इस घटना की जांच कर रहे हैं। घटना के समय हमारा परिवार घर के अंदर ही था। हमे लग रहा है कि आरोपियों ने 25 से 30 राउंड की फायरिंग की है। सीसीटीवी फुटेज में हमें तीन बदमाश दिख रहे हैं। उन्होंने घर के बाहर खड़े होकर पहले फायरिंग की है। जिसके बाद वह मौके से फरार हो गए।"

पुलिस की कार्रवाई और बयान...

गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि - "सुबह छह बजे पुलिस थाना सेक्टर–56 के इलाके में स्थित घर पर फायरिंग की गई। बदमाशों ने जिस घर पर फायरिंग की, उस मकान के सेकेंड फ्लोर पर एल्विश यादव रहता है।" बदमाशो ने ग्राउंड फ्लोर और फस्ट फ्लोर को टारगेट किया। जब हमाला हुआ तब एल्विश घर पर नही थे। घटना की जांच में क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस की टीमें लगी हुई हैं। पुलिस का कहना है कि एल्विश को हाल के दिनों में किसी तरह की धमकी नहीं मिली थी।

फाजिलपुरिया कनेक्शन की जांच...

पुलिस इस घटना को हाल ही में सिंगर फाजिलपुरिया पर हुए हमले से जोड़कर भी देख रही है। जांच की दिशा में यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं दोनों घटनाओं के तार एक ही गैंग से तो नहीं जुड़े हैं।  

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026