Bharat Bhagya Vidhata Review

भारत भाग्य विधाता फिल्म रिलीज, जानिए कैसी है फिल्म?

Kangana Ranaut stars in 'Bharat Bhagya Vidhata', a film depicting the bravery of Kama Hospital staff during the 26/11 Mumbai attacks, focusing on a forgotten chapter.

By : हेमा गुप्ता
भारत भाग्य विधाता फिल्म रिलीज, जानिए कैसी है फिल्म?

भारत भाग्य विधाता फिल्म रिलीज, जानिए कैसी है फिल्म?

Bharat Bhagya Vidhata Film Review: बॉलीवुड की बेबाक अंदाज के लिए मशहूर एक्ट्रेस और फिल्म इडस्ट्री की क्वीन कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म 26/11 मुंबई हमले के दौरान कामा हॉस्पिटल के कर्मचारियों और नर्सों ने जो बहादुरी दिखाई थी, उसकी तस्वीर साफ तौर पर इस फिल्म में दिखाई गई है।

बता दें कि,  26/11 पर पहले कई फिल्में और वेब सीरीज बनी हैं, लेकिन ज्यादातर पुलिस और सुरक्षा बलों पर केंद्रित रहीं। पहली बार फिल्म में उस रात कामा अस्पताल के अंदर क्या हुआ, इस भूले हुए अध्याय को स्क्रीन पर लाया है।

कैसी है फिल्म?

फिल्म 26 नवंबर 2008 की उस भयावह रात पर आधारित है जब मुंबई आतंक के साए में था। उस रात कामा हॉस्पिटल चानक आतंकियों के निशाने पर आ जाता है। अस्पताल के अंदर मौजूद नर्सें, वार्ड बॉय और स्टाफ बिना किसी प्रशिक्षण के ऐसे हालात में फंस जाते हैं, जहां हर पल मौत का खतरा था।

कहानी मुख्य रूप से एक नर्स (कंगना रनौत) और उनके सहयोगियों पर केंद्रित है, जो अपनी जान बचाने से पहले मरीजों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं। फिल्म किसी एक व्यक्ति को सुपरहीरो नहीं बनाती, बल्कि हर एक नर्स, वार्ड बॉय और स्टाफ के बहादुरी को दिखाती है।

सच्ची घटना पर आधारित है फिल्म?

फिल्म असल घटनाओं पर आधारित है, खासकर नर्स अंजलि कुल्थे और उनकी टीम की बहादुरी पर, जिन्होंने 400 से ज्यादा लोगों (जिनमें 20 गर्भवती महिलाएं भी शामिल थीं) को बचाया था।

अस्पताल के अंदर चल रही छोटी-मोटी राजनीति को भी फिल्म में दिखाया गया है।

एक्टिंग कैसी है?

इस फिल्म में कंगना रनौत एक अलग ही अवतार में नजर आती हैं। वो इस फिल्म में गीता माधव के किरदार में बहुत संयमित और इपैक्टफुल एक्टिंग की है। लंबे भाषण या चीख-चिल्लाने की बजाय उन्होंने आंखों और चेहरे के भावों से डर, जिम्मेदारी और साहस को बेहतरीन तरीके से व्यक्त किया

गीता माधव का किरदार असल जिंदगी की नर्स अंजलि कुल्थे से प्रेरित है। कंगना के अलावा गिरिजा ओक, स्मिता तांबे और अन्य सहायक कलाकारों ने भी अपनी भूमिकाओं को मजबूती दी है। 

फिल्म की स्टारकास्ट

'भारत भाग्य विधाता' फिल्म के डायरेक्टर मनोज तापड़िया हैं। इस फिल्म में कंगना रनौत के साथ-साथ गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, ईशा डे, प्रसाद ओक, सुहिता थट्टे, जाहिद खान भी अहम किरदारों में हैं।
 

संबंधित सामग्री

कंगना रनौत के ‘गटर जेनरेशन’ बयान पर कोर्ट में सुनवाई, बढ़ सकता है विवाद

कंगना रनौत के ‘गटर जेनरेशन’ बयान पर कोर्ट में सुनवाई, बढ़ सकता है विवाद

कंगना रनौत पर छात्रों को 'गटर जेनरेशन' कहने पर आगरा की विशेष अदालत में सुनवाई होगी। इस मामले को रमाशंकर शर्मा ने दाखिल किया है।

लाखों का बैग, छाता भी... संसद से कंगना रनौत का लग्जरी लुक हुआ वायरल

लाखों का बैग, छाता भी... संसद से कंगना रनौत का लग्जरी लुक हुआ वायरल

बीजेपी सांसद कंगना रनौत संसद में अपने महंगे एक्सेसरीज के साथ नजर आईं, जिसमें शामिल हैं Hermes Birkin हैंडबैग और रॉलेक्स घड़ी।

कंगना रनौत ने सोनाक्षी सिन्हा के पहनावे और व्यवहार पर किया तीखा प्रहार

कंगना रनौत ने सोनाक्षी सिन्हा के पहनावे और व्यवहार पर किया तीखा प्रहार

कंगना रनौत ने सोनाक्षी सिन्हा की ड्रेसिंग और व्यवहार की आलोचना करते हुए अपमानजनक टिप्पणी की। उन्होंने सोनाक्षी को ''पॉकेटमार'' से जोड़ा।

कंगना रनोट ने Gen Z को 'जनरेशन गटर' कहा, CJP से तीखी नोकझोंक

कंगना रनोट ने Gen Z को 'जनरेशन गटर' कहा, CJP से तीखी नोकझोंक

भाजपा सांसद कंगना रनोट और CJP के बीच विवाद गहराया, जब कंगना ने Gen Z को 'जनरेशन गटर' कह डाला। पार्टी प्रवक्ता सौरव दास ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।

कंगना रनोट का नई पीढ़ी की महिलाओं पर विवादित बयान, बोलीं- ‘गटर जेनरेशन’; नशा और कई रिश्तों को आजादी मानने का लगाया आरोप

कंगना रनोट का नई पीढ़ी की महिलाओं पर विवादित बयान, बोलीं- ‘गटर जेनरेशन’; नशा और कई रिश्तों को आजादी मानने का लगाया आरोप

कंगना रनोट ने नई पीढ़ी की महिलाओं को नशा और शराब की आजादी को लेकर 'गटर जेनरेशन' कहा, जिससे सोशल मीडिया पर विवाद उत्पन्न हुआ।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026