अर्जुन रामपाल की शादी रजिस्टर

53 साल के अर्जुन रामपाल ने रचाई दूसरी शादी, 14 साल छोटी गैब्रिएला से कराया मैरिज रजिस्ट्रेशन

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स से गोवा में शादी रजिस्टर कराई। दोनों के दो बेटे भी हैं।

By : सोनिया रायकवार
53 साल के अर्जुन रामपाल ने रचाई दूसरी शादी, 14 साल छोटी गैब्रिएला से कराया मैरिज रजिस्ट्रेशन

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स से शादी कर ली है। दोनों ने शुक्रवार को गोवा में अपनी शादी रजिस्टर कराई। अर्जुन और गैब्रिएला लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं और उनके दो बेटे भी हैं।

गोवा में पूरी की शादी की कानूनी प्रक्रिया

अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला उत्तरी गोवा के मापुसा स्थित सब-रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंचे, जहां दोनों ने शादी की कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान उनके करीबी दोस्त भी मौजूद रहे। PTI के मुताबिक, स्थानीय कानून के तहत शादी की प्रक्रिया में पहले और दूसरे हस्ताक्षर के बीच 15 दिन का इंतजार जरूरी होता है। हालांकि, कपल ने इस अवधि में छूट के लिए स्थानीय कोर्ट के असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर से विशेष अनुमति ली। सब-रजिस्ट्रार सूरज वर्नेकर ने बताया कि शादी गोवा के यूनिफॉर्म सिविल कोड के तहत रजिस्टर की गई। अर्जुन और गैब्रिएला शाम करीब 4 बजे ऑफिस पहुंचे थे और दोनों कैजुअल लुक में नजर आए।

2018 से रिश्ते में हैं अर्जुन और गैब्रिएला

अर्जुन और गैब्रिएला साल 2018 से रिलेशनशिप में हैं। दोनों का रिश्ता अर्जुन की पहली पत्नी मेहर जेसिया से अलग होने के बाद शुरू हुआ था। साल 2019 में दोनों पहले बेटे एरिक के माता-पिता बने। इसके चार साल बाद 2023 में उनके दूसरे बेटे एरिव का जन्म हुआ। साल 2025 में अर्जुन ने गैब्रिएला से अपनी सगाई की जानकारी भी साझा की थी।

दो बच्चों के बाद शादी को लेकर क्या बोले थे अर्जुन?

अर्जुन रामपाल ने इससे पहले रणवीर अलाहबादिया के यूट्यूब चैनल पर शादी को लेकर अपनी सोच साझा की थी। उन्होंने कहा था कि उनके और गैब्रिएला के लिए शादी सिर्फ एक कागज नहीं है और उन्हें लगता है कि वे पहले से ही शादीशुदा हैं।अर्जुन के मुताबिक, शादी का कानूनी बंधन कई बार लोगों को रिश्ते को लेकर अलग तरह से सोचने पर मजबूर कर सकता है।

मेहर जेसिया से 20 साल की शादी

अर्जुन रामपाल की पहली शादी पूर्व सुपरमॉडल मेहर जेसिया से 1998 में हुई थी। दोनों की दो बेटियां माहिका और मायरा हैं। करीब 20 साल साथ रहने के बाद मई 2018 में दोनों ने अलग होने की घोषणा की थी। नवंबर 2019 में उनका तलाक हो गया। अब गैब्रिएला के साथ शादी रजिस्टर कराने के बाद अर्जुन रामपाल की पर्सनल लाइफ एक बार फिर सुर्खियों में है।

संबंधित सामग्री

‘लोग फुटेज लेना चाहते हैं’, गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर आरती सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं परिवार का हिस्सा हूं

‘लोग फुटेज लेना चाहते हैं’, गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर आरती सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं परिवार का हिस्सा हूं

आरती सिंह ने गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच विवाद पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, यह कहते हुए कि वह अपने से बड़ों के निजी मामलों में दखल नहीं देंगी।

एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों अस्पताल में भर्ती, डेंगू से संक्रमित होने के बाद चल रहा इलाज

एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों अस्पताल में भर्ती, डेंगू से संक्रमित होने के बाद चल रहा इलाज

बॉलीवुड एक्ट्रेस और CINTAA की प्रेसिडेंट पूनम ढिल्लों डेंगू की चपेट में आने के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी सेहत में अब सुधार हो रहा है।

रवि किशन ने फिर किया वायरल डांस स्टेप, साथ में थिरके ये युवा सितारे

रवि किशन ने फिर किया वायरल डांस स्टेप, साथ में थिरके ये युवा सितारे

रवि किशन, विशाल जेठवा, और मिहिर आहूजा ने यूपी क्रिएटर्स समिट और अवॉर्ड्स में अपना वायरल डांस स्टेप किया, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

पत्नी सुनीता का दावा- दूसरी शादी करने वाले थे गोविंदा, इसी वजह से वापस लिया तलाक का केस

पत्नी सुनीता का दावा- दूसरी शादी करने वाले थे गोविंदा, इसी वजह से वापस लिया तलाक का केस

अभिनेता गोविंदा की दूसरी शादी की योजना का खुलासा हुआ है, जिसके बाद उनकी पत्नी सुनीता ने तलाक का केस वापस ले लिया। इस पर अधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार।

कच्चा बादाम फेम Anjali Arora निभाएंगी इस फिल्म में मां सीता का रोल

कच्चा बादाम फेम Anjali Arora निभाएंगी इस फिल्म में मां सीता का रोल

अंजलि अरोड़ा नई रामायण थीम्ड फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' में माता सीता का किरदार निभा रही हैं, जिसे हिंदी और छत्तीसगढ़ी में रिलीज किया जाएगा.

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026