Tragic Family Assault in Darbhanga

सनकी पत‍ि ने पत्नी और बच्चो की बेरहमी से की हत्या!

In Bihar's Darbhanga, a man fatally attacked his wife and two children with an iron rod following a dispute, leaving another child severely injured.

By : हेमा गुप्ता
सनकी पत‍ि ने पत्नी और बच्चो की बेरहमी से की हत्या!

सनकी पत‍ि ने पत्नी और बच्चो की बेरहमी से की हत्या!

Darbhanga Hatya News: बिहार के दरभंगा जिले के पतोर थाना क्षेत्र  से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है, जहां एक सनकी युवक ने अपनी पत्नी और 3 बच्चों को लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा, इसकी वजह से 2 बच्चों और पत्नी की मौत हो गई। वहीं 1 बच्चा गंभीर रुप से घायल है। महिला के भाई ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। 

मामूली बातों पर हुआ झगड़ा

बताया गाय कि, आरोपी संदीप दास परिवार के साथ चंदनपट्टी स्थित एक मुर्गा फार्म में मजदूरी करता था। मंगलवार की सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। उसके बाद संदीप का गुस्सा इतना बढ़ गया की। उसने डंडे और लोहे की रॉड से पत्नी और बच्चों पर हमला कर दिया। इतना मारा कि पत्नी और दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है।

पुलिस मौके पर पहुंची

पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए DMCH भेजा। वहीं हत्या के आरोपी को  हिरासत में लिया है। पुलिस की नगिरानी में घायल का इलाज हो रहा है। पुलिस सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

मृतक की पहचान

मृतक की पहचान 30 वर्षीय फूल कुमारी दास, उसके सात वर्षीय पुत्र ह्रदय दास और छह वर्षीय पुत्री संध्या दास के रूप में की गई है। ये लोग पश्चिम बंगाल के दालकोला जिला अंतर्गत कुंडी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। वहीं 5 वर्षीय सोन दास गंभीर रुप से बीमार है। इसका इलाज जारी है।

मृतका के भाई का बयान

मृत बच्चों के मामा मंगू दास ने बताया कि- 'सुबह में दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद संदीप ने पूरे परिवार पर हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही दरभंगा के पतोर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची'

फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रहे हैं।


 

संबंधित सामग्री

भागलपुर में 21 मजदूरों से भरी नाव गंगा में डूबी, 2 लापता

भागलपुर में 21 मजदूरों से भरी नाव गंगा में डूबी, 2 लापता

भागलपुर में गंगा नदी में कटावरोधी काम के दौरान नाव पलटी, 21 मजदूर सुरक्षित बचाए गए, एक अभी भी लापता है।

उत्तराखंड में रक्षाबंधन से पहले खौफनाक वारदात: भाई ने 15 मिनट में दो बहनों को मारी गोली, जीजा भी घायल

उत्तराखंड में रक्षाबंधन से पहले खौफनाक वारदात: भाई ने 15 मिनट में दो बहनों को मारी गोली, जीजा भी घायल

रक्षाबंधन से पहले भाई ने अपनी दो बहनों की हत्या की और जीजा को घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, चरित्र शंका और संपत्ति विवाद जांच के अंतर्गत हैं।

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

बारिश से हाहाकार: काशी डूबी, बिहार में बाढ़; MP के 21 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ की गंभीर स्थिति। वाराणसी के 84 घाट डूबे, बिहार में 50 हजार लोग बाढ़ में फंसे।

पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज,पुलिस ने चलाई वाटर कैनन; कई पुलिसकर्मी घायल

पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज,पुलिस ने चलाई वाटर कैनन; कई पुलिसकर्मी घायल

पटना में BPSC TRE-4 परीक्षा प्रणाली के विरोध में छात्रों ने उग्र प्रदर्शन किया, जिसमें पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हुई।

बिहार के छात्रों को राहत! क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव की खबरों पर CM ने दिया जवाब

बिहार के छात्रों को राहत! क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव की खबरों पर CM ने दिया जवाब

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्पष्ट किया कि उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को दी जाने वाली 4 लाख रुपये तक की शिक्षा ऋण सुविधा जारी रहेगी।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026