Husband Murders Wife in Nabipura

Nabipura Husband Murders Wife: जमीन की लालच में पति ने की पत्नी की हत्या!

In Banswara, a man murdered his wife due to a dispute over property ownership, striking her head with a steel rod before fleeing the scene.

By : हेमा गुप्ता
Nabipura Husband Murders Wife: जमीन की लालच में पति ने की पत्नी की हत्या!

Nabipura Husband Murders Wife: जमीन की लालच में पति ने की पत्नी की हत्या!

Nabipura Husband Murders Wife: बांसवाड़ा में जमीन के लालच में पति ने पत्नी के सिर में सरिया मारकर हत्या कर दी। फिर पति मौके से फरार हो गया। चीख सुनकर परिवार से आरोपी का बड़ा भाई उसके घर पहुंचा, तो देखा कि भाई की पत्नी लहुलुहान तड़पती पड़ी है। वो उसे हॉस्पिटल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आखिर पति ने क्यों कि हत्या?

आरोपी सूरज मईड़ा (35) का पत्नी इतरी मईड़ा (32)  के साथ जमीन को लेकर बहस हो रही थी, अचानक सूरज गुस्से में आ गया और बर्तन धो रही पत्नी के सिर में पीछे से सरिया से वॉर कर दिया और भाग गया। 

बताया जा रहा है  कि, पत्नी के पिता ने 6 महिने पहले ही इतरी के नाम पर जमीन की थी, पति उसे अपने नाम करवाना चाहता था। बस इसी को लेकर दोनों के बीच बहस हुई और सूरज ने पत्नी की हत्या कर दी।

कोतवाली थाने के ASI चंद्रवीर सिंह ने बताया कि-

'इतरी मईड़ा पुत्री रूपजी का पीहर सुरपुर ढाणी (सदर थाना क्षेत्र) में है। 18 साल पहले इतरी की शादी नबीपुरा (बांसवाड़ा) निवासी सूरज पुत्र धनजी मईड़ा से हुई थी।

शादी के समय पिता ने इतरी को एक बीघा जमीन गिफ्ट में दी थी। करीब 6 महीने ही जमीन को इतरी के नाम करवाया था। सूरज लगातार उस जमीन को अपने नाम करवाने का दबाव बना रहा था। इसी चलते दोनों के बीच विवाद हो रहा था।'

आरोपी के भाई का बयान

आरोपी के बड़े भाई गौतम ने बताया- 'गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे पति-पत्नी अपने घर पर थे। जमीन के नामांतरण को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। इस दौरान इतरी बर्तन साफ कर रही थी।

तभी गुस्से में आए सूरज ने घर में रखा सरिया उठाकर इतरी के सिर पर हमला कर दिया। हमला इतना जोरदार था कि इतरी खून से लथपथ होकर मौके पर ही गिर पड़ी। वारदात के बाद सूरज मौके से फरार हो गया।'

आगे कहा कि - 

'चीख-पुकार सुनकर मैं उनके घर पहुंचा। गंभीर रूप से घायल इतरी को संभाला। ऑटोरिक्शा में तुरंत जिला हॉस्पिटल लेकर गए। हालांकि, हॉस्पिटल पहुंचने तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद इतरी को मृत घोषित कर दिया।'

पुलिस को दी जानकारी 

पुलिस को घटना की जानकारी दी। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के नबीपुरा इलाके का है।  

थानाधिकारी बुधाराम बिशनोई बताया- 

'घटना के बाद फरार आरोपी पति सूरज को डिटेन कर लिया। इतरी का शव जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।

पुलिस ने बताया कि- 

'पीहर पक्ष और परिजनों की रिपोर्ट मिलने के बाद पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

इतरी और सूरज के तीन बेटे हैं। आरोपी सूरज पेंट और पुताई का काम करता है।'
 

संबंधित सामग्री

प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में यूपीआई ने डिजिटल पेमेंट को दी नई रफ्तार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में यूपीआई ने डिजिटल पेमेंट को दी नई रफ्तार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

UPI ने अपनी 10वीं वर्षगांठ पर भारतीय डिजिटल अर्थव्यवस्था में अभूतपूर्व विस्तार किया, जिससे छोटे दुकानदारों से लेकर वैश्विक बाजार तक पहुंच बनी।

भारत बनने जा रहा है खेल महाशक्ति, मोदी कैबिनेट ने मंजूर किए 36,441 करोड़ रुपये; MP को मिलेगा बड़ा तोहफा!

भारत बनने जा रहा है खेल महाशक्ति, मोदी कैबिनेट ने मंजूर किए 36,441 करोड़ रुपये; MP को मिलेगा बड़ा तोहफा!

केंद्र सरकार ने खेलो इंडिया योजना के तहत 36,441 करोड़ रुपये के बजट की मंजूरी दी, जिससे खिलाड़ियों को व्यापक लाभ मिलेगा।

केजरीवाल का BJP पर हमला, बोले- पंजाब और गुजरात के स्कूलों की तुलना कर लो, सब साफ हो जाएगा

केजरीवाल का BJP पर हमला, बोले- पंजाब और गुजरात के स्कूलों की तुलना कर लो, सब साफ हो जाएगा

अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सरकारी स्कूलों में सुधार के लिए काम कर रहे भगवंत मान सरकार की प्रशंसा की और भाजपा पर पुरानी तस्वीरें शेयर करने का आरोप लगाया।

भारतीय महिलाओं के कपड़ों में क्यों नहीं हुआ करती थी जेब? ये हैं वजह

भारतीय महिलाओं के कपड़ों में क्यों नहीं हुआ करती थी जेब? ये हैं वजह

भारतीय महिलाओं के कपड़ों में जेबों की कमी एक ऐतिहासिक और आर्थिक मुद्दा है, जो फैशन पर अधिक जोर देने और पुरुष प्रधान समाज की वजह से है।

कानकुन टेनिस ओपन में भारत का जलवा, बालाजी-चंद्रशेखर ने जीता खिताब

कानकुन टेनिस ओपन में भारत का जलवा, बालाजी-चंद्रशेखर ने जीता खिताब

भारत के एन. श्रीराम बालाजी और अनिरुद्ध चंद्रशेखर ने मैक्सिको में कानकुन कंट्री टेनिस ओपन का डबल्स खिताब जीता।

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026