Ganja Smugglers Arrested in Balod

बालोद में गांजा तस्करी की अनोखी कोशिश नाकाम, 5 गिरफ्तार

Police in Balod district arrested five individuals, including a minor, for smuggling 72.621 kg of ganja hidden cleverly in modified plastic tubs on motorcycles.

By : हेमा गुप्ता
बालोद में गांजा तस्करी की अनोखी कोशिश नाकाम, 5 गिरफ्तार

Ganja Smugglers Arrested

Police Ganja Smugglers Arrested: बालोद जिले में बुधवार को गांजा तस्करी का मामला सामने आया है। ओडिशा से मध्यप्रदेश की ओर जा रहे तस्करों ने प्लास्टिक के टबों में शातिर तरीके से गांजा छिपाकर बाइक पर तस्करी की कोशिश की। पुलिस ने इसका पर्दाफाश कर 5 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है।

तस्करी का अनोखा तरीका

तस्करों ने प्लास्टिक के टबों को खास तरीके से तैयार किया था। ऊपर के टब सामान्य रखे गए थे, जबकि नीचे वाले टबों के निचले हिस्से को काटकर खोखला बनाया गया और उसमें गांजा भरा गया। कुल 4 बाइकों पर सवार होकर यह गिरोह ओडिशा से गांजा लेकर मध्यप्रदेश जा रहा था। सभी बाइक मध्यप्रदेश की पासिंग वाली थीं।

मुखबिर की सूचना पर चेकिंग

पुलिस को मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि 6 संदिग्ध व्यक्ति 4 बाइकों पर गांजा लेकर निकले हैं। आगे-पीछे दो बाइकें रिकी कर रही थीं, जबकि दो बाइकों पर टबों में गांजा छिपाया गया था। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर भेड़ी तिराहा पर चेकिंग पॉइंट लगाया गया।

जैसे ही तस्करों की बाइक चेकिंग पॉइंट के पास पहुंची, एक युवक पीछे से कूदकर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने सभी चारों बाइकों को रोका और तलाशी ली।

बरामदगी और कीमत

तलाशी के दौरान कैरियर पर रखे काले प्लास्टिक टबों की जांच की गई। एक बाइक से 22 पैकेट और दूसरी से 28 पैकेट गांजा बरामद हुआ। कुल 72.621 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 36 लाख 31 हजार 50 रुपये बताई गई है।

इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार 

आरोपी श्याम गोड़ (26 वर्ष),   प्रदीप चौहान (20 वर्ष),  दोनों टपराटोला, जिला रायसेन (मप्र) के रहने वाले है। पवन गोड़ (26 वर्ष) जो किराहतगढ़, जिला सागर (मप्र) निवासी है। संजय कुमावत (20 वर्ष), जो कि टपरा पठारी, जिला रायसेन (मप्र) का रहने वाला है। आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है।
 
सभी आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

संबंधित सामग्री

हरियाणा CM सैनी के काफिले को रोकने की कोशिश पर बड़ा एक्शन, दो DCP को नोटिस; 18 पुलिसकर्मी निलंबित

हरियाणा CM सैनी के काफिले को रोकने की कोशिश पर बड़ा एक्शन, दो DCP को नोटिस; 18 पुलिसकर्मी निलंबित

हरियाणा के मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक ने पुलिस प्रशासन को 20 अधिकारियों को निलंबित करने और दो DCP को कारण बताओ नोटिस जारी करने पर मजबूर किया।

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल में 17 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पुलिस आर्थिक लालच के एंगल से जांच कर रही है। आरोपियों के बैंक खाते और डिजिटल गतिविधियां खंगाली जा रही हैं।

IGKV पेपर लीक: प्रोफेसर निकला मास्टरमाइंड, लिफाफे में छेद कर रिकॉर्ड किया प्रश्नपत्र

IGKV पेपर लीक: प्रोफेसर निकला मास्टरमाइंड, लिफाफे में छेद कर रिकॉर्ड किया प्रश्नपत्र

रायपुर में IGKV के B.Sc. कृषि पाठ्यक्रम के पेपर लीक मामले में प्रोफेसर सहित 6 आरोपी गिरफ्तार, दो अभी फरार। पुलिस ने वीडियो रिकॉर्डिंग डिवाइस समेत सबूत जब्त किए।

लव जिहाद का मामला , हिंदू संगठनों ने घेरा थाना,आरोपी पर कार्रवाई की मांग से गरमाया माहौल!

लव जिहाद का मामला , हिंदू संगठनों ने घेरा थाना,आरोपी पर कार्रवाई की मांग से गरमाया माहौल!

भोपाल में हिंदू संगठनों ने नाबालिग से जुड़े मामले में प्रदर्शन किया और लव जिहाद का आरोप लगाया। पुलिस पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप।

यूपी में 9 जिलों के SP बदले, मेरठ SSP हटे; संभल SP को बिजनौर भेजा

यूपी में 9 जिलों के SP बदले, मेरठ SSP हटे; संभल SP को बिजनौर भेजा

योगी सरकार ने यूपी के 9 जिलों में पुलिस कप्तानों को बदल दिया है, जिसमें मेरठ के SSP अविनाश पांडेय को हटाकर पुलिस मुख्यालय में अटैच किया गया है।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026