बिहार में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या

मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, बदमाशों ने मुंह में पिस्टल डालकर दागीं 5 गोलियां

मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर अंकित कुमार की बाइक सवार बदमाशों ने सरेआम हत्या कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

By : रोहन उमक
मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, बदमाशों ने मुंह में पिस्टल डालकर दागीं 5 गोलियां

मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, बदमाशों ने मुंह में पिस्टल डालकर दागीं 5 गोलियां

बिहार के मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने बुधवार को बेहद सनसनीखेज वारदात को अंजाम देते हुए एक प्रॉपर्टी डीलर की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। घटना मुशहरी-पूसा रोड स्थित रोहुआ इलाके की बताई जा रही है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने अंकित कुमार उर्फ प्रभात को निशाना बनाया।

प्रतीकात्मक तस्वीर

रास्ते में रोककर की ताबड़तोड़ फायरिंग

जानकारी के मुताबिक, अंकित सुबह अपने गांव प्रहलादपुर से बाइक पर मुजफ्फरपुर शहर की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आए दो हमलावरों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक बदमाश बाइक से उतरा और पहले अंकित पर फायरिंग की। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद हमलावर ने उसके मुंह में पिस्टल डालकर लगातार करीब 5 गोलियां दाग दीं।

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल अंकित को तुरंत एक निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक मूल रूप से वैशाली जिले के महुआ का रहने वाला था और मुजफ्फरपुर में रहकर प्रॉपर्टी डीलिंग और मिट्टी ठेकेदारी का काम करता था।

मृतक अंकित (बाएँ)

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि हमलावरों की गतिविधियां कैमरे में कैद हुई हैं, जिसके आधार पर उनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस को आशंका है कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश या कारोबार से जुड़ा विवाद हो सकता है। अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

संबंधित सामग्री

यूपी में बाढ़ का कहर, 19 जिले प्रभावित; MP के 22 जिलों में रेड अलर्ट

यूपी में बाढ़ का कहर, 19 जिले प्रभावित; MP के 22 जिलों में रेड अलर्ट

भारी बारिश के कारण उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, और बिहार सहित कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति गंभीर। बिजली गिरने से छत्तीसगढ़ में मौतें।

PhD छात्रों को सरकार का भरोसा, प्रेम कुमार बोले- पोर्टल पर दर्ज करें अपनी शिकायतें

PhD छात्रों को सरकार का भरोसा, प्रेम कुमार बोले- पोर्टल पर दर्ज करें अपनी शिकायतें

बिहार में PhD छात्रों की समस्याओं के लिए विशेष पोर्टल शुरू किया गया है। इसके माध्यम से छात्र सीधे सरकार तक अपनी शिकायतें और मांगें पहुंचा सकेंगे।

बिहार की अर्थव्यवस्था होगी 4 गुना! सम्राट चौधरी बोले- अब प्रदेश दौड़ेगा नहीं, उड़ेगा

बिहार की अर्थव्यवस्था होगी 4 गुना! सम्राट चौधरी बोले- अब प्रदेश दौड़ेगा नहीं, उड़ेगा

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार की अर्थव्यवस्था को चार गुना करने की योजना बनाई है। 'बिल्ड बिहार, बिलिव इन बिहार' विजन के तहत विकास की नई दिशाएं तय की गई हैं।

निर्मला सीतारमण और S. जयशंकर से मिले बिहार CM सम्राट चौधरी, जानिये क्या हुई चर्चा

निर्मला सीतारमण और S. जयशंकर से मिले बिहार CM सम्राट चौधरी, जानिये क्या हुई चर्चा

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने निर्मला सीतारमण और एस. जयशंकर से मुलाकात कर राज्य के विकास, जल प्रबंधन और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

बिहार के इस गांव को आज भी पुल का इंतजार, नेताओं से टूटा भरोसा तो ग्रामीणों ने खुद बनाया बांस का पुल

बिहार के इस गांव को आज भी पुल का इंतजार, नेताओं से टूटा भरोसा तो ग्रामीणों ने खुद बनाया बांस का पुल

बिहार के जमुई जिले के गांव वासियों ने वर्षों से पुल की मांग की, लेकिन सरकारी आश्वासनों के बिना कोई समाधान नहीं मिला। अब उन्होंने खुद बांस का पुल बनाया।

Advertisement

UK Add पहली बार वित्तीय प्रबंधन 02 on 24 Aug 2026