भोपाल होटल रेप मामला

भोपाल के होटल में रिसेप्शनिस्ट के साथ दुष्कर्म, महिला ने बेटे से कराया रेप, बोली - मेरे बॉयफ्रेंड से दूर रहो

भोपाल के कोलार में, एक होटल की पूर्व रिसेप्शनिस्ट ने अपने बेटे और उसके दोस्त की मदद से वर्तमान रिसेप्शनिस्ट के साथ दुष्कर्म किया और उसे धमकाया।

भोपाल के होटल में रिसेप्शनिस्ट के साथ दुष्कर्म, महिला ने बेटे से कराया रेप, बोली - मेरे बॉयफ्रेंड से दूर रहो

रिसेप्शनिस्ट के साथ पूर्व रिसेप्शनिस्ट ने रेप कराया

भोपाल के कोलार में एक होटल की रिसेप्शनिस्ट के साथ पूर्व रिसेप्शनिस्ट ने रेप कराया। आरोपी महिला ने अपने बेटे और बेटे के दोस्त को प्लानिंग में शामिल किया। इसके तहत होटल भेजा और रूम बुक कराया। बाद में युवकों ने रूम में पानी न आने की दिक्कत बताई। पीड़ित रूम में पानी चेक करने पहुंची तो वहीं उसे बंधक बना लिया गया। दोनों युवकों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसके प्राइवेट पार्ट से भी छेड़छाड़ की गई।

मालिक से अफेयर

इसके बाद पूर्व रिसेप्शनिस्ट कमरे पर पहुंची और पीड़िता को घटना के संबंध में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दोनों युवकों की मदद से पीड़िता को किडनैप कर स्टेशन बजरिया इलाके में लेजाया गया। यहां भी पीड़िता के साथ मारपीट हुई। आरोपी ने पीड़िता से कहा कि मेरे बॉयफ्रेंड से दूर रहो। दरअसल दोनों महिलाओं का  होटल मालिक से अफेयर है, जो इन दिनों ग्वालियर में है। पीड़िता और होटल मालिक की कॉल पर बात होती है।

पीड़िता के साथ रेप

पुलिस के अनुसार 23 साल की युवती बी.कॉम ग्रेजुएट है और होटल में रिसेप्शनिस्ट है। शुक्रवार रात करीब 9 बजे वह होटल में थी। तभी आरोपी बिट्टू और 1 युवक होटल पहुंचा। वहां आरोपियों ने होटल में कमरा दिखाने के लिए कहा, तो पीड़िता उनके साथ गई। कुछ ही देर में आरोपियों ने दोबारा पीड़िता को बुलाया और पानी न आने की शिकायत की। कमरे में जाते ही आरोपी बिट्टू ने युवती के साथ बलात्कार किया। 

महिला गिरफ्तार, 2 युवक फरार

पूरी घटना की सूचना होटल स्टॉफ ने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता की मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर उसे स्टेशन बजरिया इलाके से बरामद किया। आरोपियों के डर से पीड़िता पहले कुछ बताने को राजी नहीं थी। जिसके बाद थाने लाकर पीड़िता की काउंस्लिंग की गई। तब उसने पूरा घटनाक्रम बताया। शनिवार तड़के पीड़िता की शिकायत पर रेप, बंधक बनाने, अपहरण करने और मारपीट की धाराओं में FIR दर्ज कर ली। पुलिस की घेराबंदी के बीच दोनों युवक फरार हो गए। आरोपी महिला विनिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

 

संबंधित सामग्री

उत्तराखंड में रक्षाबंधन से पहले खौफनाक वारदात: भाई ने 15 मिनट में दो बहनों को मारी गोली, जीजा भी घायल

उत्तराखंड में रक्षाबंधन से पहले खौफनाक वारदात: भाई ने 15 मिनट में दो बहनों को मारी गोली, जीजा भी घायल

रक्षाबंधन से पहले भाई ने अपनी दो बहनों की हत्या की और जीजा को घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, चरित्र शंका और संपत्ति विवाद जांच के अंतर्गत हैं।

भोपाल के मॉल में डिलीवरी बॉय से मारपीट, वीडियो आया सामने, पार्सल डिलीवरी को लेकर शुरू हुआ विवाद

भोपाल के मॉल में डिलीवरी बॉय से मारपीट, वीडियो आया सामने, पार्सल डिलीवरी को लेकर शुरू हुआ विवाद

भोपाल के आशिमा मॉल में डिलीवरी बॉय रोहित वर्मा के साथ फरहीन खान और तीन अन्य लोगों ने मारपीट की। पुलिस ने FIR दर्ज की और जांच शुरू की है।

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल के कजलीखेड़ा में देर रात फायरिंग की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। पुलिस आरोपियों की पहचान और जांच में व्यस्त है।

भोपाल में आज ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, ट्रैफिक डायवर्जन लागू

भोपाल में आज ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, ट्रैफिक डायवर्जन लागू

भोपाल में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर आयोजित दो प्रमुख जुलूस सामाजिक और धार्मिक सौहार्द का संदेश देंगे। भारी भीड़ और ट्रैफिक डायवर्जन की उम्मीद है।

भोपाल में दो बदमाशों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत; फरियादी का आरोप- FIR दर्ज किए बिना थाने से लौटाया

भोपाल में दो बदमाशों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत; फरियादी का आरोप- FIR दर्ज किए बिना थाने से लौटाया

भोपाल के कजलीखेड़ा में रात 3 बजे दो बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई। इस घटना के बाद पुलिस पर तत्काल कार्रवाई न करने के आरोप लगे हैं।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026