पत्नी की चाकू से हत्या

आगरा में पति ने पत्नी की चाकू से की हत्या, 8 महीने से मायके रह रही थी

आगरा के ताजगंज इलाके में एक पति ने अपनी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा था।

आगरा में पति ने पत्नी की चाकू से की हत्या,  8 महीने से मायके रह रही थी

आगरा में पति ने पत्नी की चाकू से की हत्या

आगरा में पति ने पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। उसने पत्नी के पेट में 6 चाकू मारे। वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ी। महिला की चीखने की आवाज सुनकर घर के लोग भागते हुए मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ा। 

दंपत्ति के बीच विवाद

पुलिस के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच लंबे वक्त से झगड़ा चल रहा था। महिला 8 महीने से मायके रह रही थी। दोनों के बीच समझौते के लिए पंचायत बुलाई गई थी। इसी दौरान पति पत्नी को खींचकर साथ ले जाने लगा, तभी महिला ने सबके सामने उसे थप्पड़ मार दिया। घटना ताजगंज इलाके की है।

मृतका कुंती

पंचायत में हुई कहासुनी

पुरानी सब्जी मंडी की रहने वाली कुंती की शादी डौकी के नौमील निवासी रणवीर से हुई। दोनों के 2 बच्चे हैं। पति-पत्नी के बीच लंबे समय से झगड़ा चल रहा था। करीब 8 महीने पहले नाराज होकर कुंती मायके आ गई थीं। इसके बाद उसने गुजारा भत्ता के लिए कोर्ट में याचिका डाली थी। मंगलवार को दोनों के बीच समझौते के लिए पंचायत बुलाई गई। रणवीर अपने पिता के साथ ससुराल पहुंचा था। पंचायत के दौरान दोनों पक्षों में विवाद हुआ। रणवीर कुंती को अपने साथ ले जाने की जिद करने लगा, लेकिन पत्नी कुंती ने जाने से मना कर दिया।

चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

रणवीर ने कुंती का हाथ पकड़कर खींचा। उसे अपने साथ चलने के लिए कहा गया। इस पर गुस्से में कुंती ने उसके गाल पर 2 थप्पड़ मार दिए। इसके बाद रणवीर अपने पिता के साथ वहां से चला गया। पहले उसने पिता को डौकी गांव छोड़ा। फिर बाजार पहुंचा। उसने 40 रुपए में धारदार चाकू खरीदा। शाम करीब 4 बजे रणवीर दोबारा ससुराल पहुंचा। कुंती उस वक्त कमरे में थी। रणवीर सीधे कमरे में गया और उसका हाथ पकड़कर घसीटा, कुंती बचने के लिए चीखने-चिल्लाने लगी। तभी रणवीर ने चाकू निकालकर उसके पेट पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

संबंधित सामग्री

वाराणसी में शराब पिलाकर दोस्त की हत्या, शव के किए पांच टुकड़े; गोबर के गड्ढे में छिपाया, तीन गिरफ्तार

वाराणसी में शराब पिलाकर दोस्त की हत्या, शव के किए पांच टुकड़े; गोबर के गड्ढे में छिपाया, तीन गिरफ्तार

वाराणसी में ईशू कन्नौजिया की हत्या उसके दोस्तों ने की, जिन्होंने पुरानी मारपीट का बदला लेने के लिए उसे शराब पिलाकर मार डाला।

‘लोग फुटेज लेना चाहते हैं’, गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर आरती सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं परिवार का हिस्सा हूं

‘लोग फुटेज लेना चाहते हैं’, गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर आरती सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं परिवार का हिस्सा हूं

आरती सिंह ने गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच विवाद पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, यह कहते हुए कि वह अपने से बड़ों के निजी मामलों में दखल नहीं देंगी।

कंगना रनौत के ‘गटर जेनरेशन’ बयान पर कोर्ट में सुनवाई, बढ़ सकता है विवाद

कंगना रनौत के ‘गटर जेनरेशन’ बयान पर कोर्ट में सुनवाई, बढ़ सकता है विवाद

कंगना रनौत पर छात्रों को 'गटर जेनरेशन' कहने पर आगरा की विशेष अदालत में सुनवाई होगी। इस मामले को रमाशंकर शर्मा ने दाखिल किया है।

जयपुर में CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका को पीटकर खदेड़ा, पथराव का आरोप; स्कूल निरीक्षण को लेकर हुआ बवाल

जयपुर में CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका को पीटकर खदेड़ा, पथराव का आरोप; स्कूल निरीक्षण को लेकर हुआ बवाल

राजस्थान के जयपुर में सरकारी स्कूल के निरीक्षण के दौरान CJP प्रवक्ता और ग्रामीणों के बीच मारपीट हुई। ग्रामीणों ने निरीक्षण का विरोध किया।

10वीं के दो छात्रों ने लेडी प्रिंसिपल को 27 बार चाकू से गोदा, बाबू और iPhone ने खोला हत्या का राज

10वीं के दो छात्रों ने लेडी प्रिंसिपल को 27 बार चाकू से गोदा, बाबू और iPhone ने खोला हत्या का राज

तेलंगाना में दो छात्रों ने स्कूल प्रिंसिपल की हत्या की। पुलिस ने वारदात सुलझाई और आरोपियों को पकड़ा।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026