सोलह सोमवार व्रत नियम

सावन में करने जा रहे हैं सोलह सोमवार व्रत की शुरुआत ? तो जान लीजिये ये 3 बड़े नियम 

सावन के पवित्र माह में सोलह सोमवार व्रत के नियमों का पालन सुख-समृद्धि और भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त करता है।

सावन में करने जा रहे हैं सोलह सोमवार व्रत की शुरुआत ? तो जान लीजिये ये 3 बड़े नियम 

सावन में करने जा रहे हैं सोलह सोमवार व्रत की शुरुआत ? तो जान लीजिये ये 3 बड़े नियम 

धार्मिक मान्यता है कि सावन में सच्चे मन से की गई शिव उपासना से महादेव शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। 
महादेव को समर्पित पावन सावन माह जल्द ही प्रारंभ होने वाला है। यह महीना भगवान शिव के भक्तों के लिए सबसे शुभ और पुण्यदायी माना जाता है। सावन के पूरे महीने देशभर के शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक, जलाभिषेक और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाता है। साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ यात्रा निकालकर पवित्र जल से भगवान शिव का अभिषेक करते हैं।

धार्मिक मान्यता है कि सावन में सच्चे मन से की गई शिव उपासना से महादेव शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। इसी पावन माह में कई श्रद्धालु सोलह सोमवार व्रत की शुरुआत भी करते हैं। यह व्रत भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त करने का एक अत्यंत प्रभावशाली और शुभ उपाय माना जाता है।
मान्यता है कि श्रावण मास में यदि कोई श्रद्धापूर्वक सोलह सोमवार व्रत का संकल्प लेता है, तो उसके जीवन में सुख-समृद्धि, वैवाहिक सौभाग्य, आर्थिक उन्नति और मानसिक शांति का आगमन होता है। हालांकि, इस व्रत को शुरू करने से पहले कुछ महत्वपूर्ण नियमों का पालन करना आवश्यक माना गया है। आइए जानते हैं सोलह सोमवार व्रत से जुड़े 3 बड़े नियम।

01 - व्रत का संकल्प

सोलह सोमवार व्रत की शुरुआत करने से पहले भगवान शिव का ध्यान करके पूरे श्रद्धाभाव और निष्ठा के साथ व्रत का संकल्प लें। संकल्प लेने के बाद बिना किसी कारण व्रत को बीच में छोड़ने से बचें।

02 - हर सोमवार विधि-विधान से करें पूजा

यदि आप सोलह सोमवार व्रत शुरू करते हैं, तो प्रत्येक सोमवार भगवान शिव का जलाभिषेक करें, बेलपत्र, धतूरा और अन्य पूजन सामग्री अर्पित करें। इसके साथ ही सोलह सोमवार व्रत कथा, शिव आरती और शिव मंत्रों का जाप अवश्य करें।

03 - व्रत का उद्यापन करना न भूलें

सोलह सोमवार के सभी व्रत पूर्ण होने के बाद 17वें सोमवार को विधि-विधान से व्रत का उद्यापन करना चाहिए। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा करने के साथ प्रसाद का वितरण करें और अपनी सामर्थ्य अनुसार दान-पुण्य भी करें। 

इस वर्ष कब से शुरू होगा सावन ?

इस वर्ष सावन माह 30 जुलाई 2026 से प्रारंभ होकर 28 अगस्त 2026 तक रहेगा।

सावन का पहला सोमवार - 3 अगस्त 2026
सावन का दूसरा सोमवार - 10 अगस्त 2026
सावन का तीसरा सोमवार - 17 अगस्त 2026
सावन का चौथा सोमवार - 24 अगस्त 2026

संबंधित सामग्री

सावन माह में कब है मासिक दुर्गाष्टमी व्रत? नोट कर लें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और देवी मां की पूजा विधि

सावन माह में कब है मासिक दुर्गाष्टमी व्रत? नोट कर लें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और देवी मां की पूजा विधि

सावन मासिक दुर्गाष्टमी व्रत 2026 का आयोजन 19 अगस्त से 20 अगस्त तक होगा। इस दौरान विशेष पूजा विधि और मंत्रों के साथ मां दुर्गा की उपासना की जाएगी।

सावन व्रत में व्रत की थाली में बनायें साबूदाना अप्पे 

सावन व्रत में व्रत की थाली में बनायें साबूदाना अप्पे 

सावन के महीने में साबूदाना अप्पे का चलन बढ़ता है, जो कम तेल में बना स्वादिष्ट और हल्का विकल्प होता है।

नागपंचमी पर साल में एक बार खुलेंगे नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट: शिव-पार्वती संग नागदेव के होंगे दुर्लभ दर्शन

नागपंचमी पर साल में एक बार खुलेंगे नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट: शिव-पार्वती संग नागदेव के होंगे दुर्लभ दर्शन

उज्जैन के महाकाल मंदिर में नागपंचमी और सावन के तीसरे सोमवार का संयोग धार्मिक उत्सव का कारण बना है, जिससे बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे।

सावन व्रत में ट्राई करें साबूदाने का डोसा ,आइए जानते हैं इसकी रेसिपी ।

सावन व्रत में ट्राई करें साबूदाने का डोसा ,आइए जानते हैं इसकी रेसिपी ।

सावन के पवित्र महीने में साबूदाना डोसा की रेसिपी ट्राई करें, जो है क्रिस्पी और स्वाद में लाजवाब।

सावन के व्रत में बनाएं साबूदाना रसमलाई, स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाने का करेगा मन

सावन के व्रत में बनाएं साबूदाना रसमलाई, स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाने का करेगा मन

सावन के महीने के व्रत के लिए एक नई रेसिपी, साबूदाना रसमलाई, जो स्वाद में क्रीमी और शाही है। जानिए इसकी आसान रेसिपी।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026