सावन में सपने में सांप का महत्व

सावन में सपने में सांप देखना स्वप्नशास्त्र में छिपा है इसका रहस्य

सावन के महीने में सपने में सांप दिखाई देना आध्यात्मिक रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है, जिसे शुभ संकेत, दैवीय कृपा और जीवन में सकारात्मक बदलावों की ओर इशारा समझा जाता है।

By : सोनिया रायकवार
सावन में सपने में सांप देखना स्वप्नशास्त्र में छिपा है इसका रहस्य

सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है और सभी भक्त शिव जी को प्रसन्न कारण के लिए कई तरह के तरीके अपनाते हैं। इस दौरान भक्त पूजा-पाठ और आध्यात्मिक कार्यों में लीन होते हैं। वहीं इस दौरान कुछ ऐसे सपने आते हैं जो व्यक्ति के भविष्य के बारे में कई संकेत देते हैं।ऐसा ही एक सपना है सांप का। भगवान शिव के गणों में सबसे प्रमुख वासुकि नाग को माना जाता है। अगर आप सावन के महीने में सपने में शांत सांप देखते हैं तो इसे अत्यंत शुभ संकेत माना जाता है। हिंदू परंपरा में, भगवान शिव के गले में लिपटा सांप सुरक्षा, शक्ति और आध्यात्मिक जागृति का प्रतीक है। सावन के दौरान सांप का सपना देखना अक्सर एक अच्छा संकेत माना जाता हैऐसा माना जाता है कि यह दैवीय आशीर्वाद, रुके हुए कामों में प्रगति, आर्थिक सुधार या जीवन में सकारात्मक बदलाव का संकेत है। आइए आपको बताते हैं ऐसे सपने के जीवन में शुभ-अशुभ फलों के बारे में।

सावन में सपने में सांप दिखना खास?

हिंदू धर्म में सांप को केवल एक जीव नहीं बल्कि नाग देवता के रूप में भी पूजा जाता है। सावन महीने में नागों का संबंध भगवान शिव से होने के कारण सपने में सांप का दिखाई देना आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है।

स्वप्नशास्त्र के अनुसार

सपनों में दिखाई देने वाली चीजें व्यक्ति के जीवन, मन और भविष्य से जुड़े संकेत दे सकती हैं। हालांकि, सपनों का मतलब हर व्यक्ति के लिए अलग-अलग हो सकता है।

सपने में सांप देखने के शुभ संकेत

स्वप्नशास्त्र के अनुसार, अगर सावन में आपको सांप दिखाई दे तो इसे कई बार शुभ संकेत माना जाता है। अगरआपको सपने में सफेद सांप दिखता है तो इसे शुभता और सकारात्मक ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है।यह जीवन में अच्छे बदलाव या आध्यात्मिक उन्नति का संकेत माना जाता है। अगर आप सपने में सांप शांत अवस्था में देखते हैं तो यह मन की स्थिरता और आने वाले समय में सफलता का संकेत माना जाता है।

सावन में सांप का शिवलिंग के पास दिखाई देना

अगर आपको सावन में शिवलिंग के साथ सांप दिखाई देता है तो ऐसा सपना भगवान शिव की कृपा और धार्मिक भावनाओं से जुड़ा संकेत माना जाता है। इस सपने से आपको दैवीय कृपा मिलती है।

सपने में सांप का पीछा करना

अगर सपने में सांप आपका पीछा करता हुआ दिखाई देता है तो स्वप्न शास्त्र में इसे व्यक्ति के अंदर छिपे डर, तनाव या किसी चुनौती का संकेत माना जाता है।

सपने में अगर आपको सांप काट ले 

यह भी कोई अशुभ संकेत नहीं है बल्कि भविष्य में आने वाले बदलावों की ओर इशारा करता है। इस तरह के सपनों को केवल डर के रूप में नहीं देखना चाहिए, बल्कि अपने जीवन की परिस्थितियों पर विचार करने का संकेत मान लेना चाहिए।

अगर आपको भी सावन में सपने में सांप दिखाई दे तो इसके मिले-जुले संकेत मिलते हैं। आमतौर पर यह सपना आपके जीवन में आने वाले बदलावों की ओर इशारा करता है।


 

संबंधित सामग्री

पूजा के बाद दक्षिणा में सिर्फ पैसे नहीं, ये 4 चीजें देना भी माना जाता है शुभ

पूजा के बाद दक्षिणा में सिर्फ पैसे नहीं, ये 4 चीजें देना भी माना जाता है शुभ

दक्षिणा, धार्मिक अनुष्ठानों के बाद दी जाने वाली वस्तु, पैसा या सेवा है जो गुरु और पंडितों के प्रति सम्मान और आभार दर्शाता है।

सावन माह में कब है मासिक दुर्गाष्टमी व्रत? नोट कर लें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और देवी मां की पूजा विधि

सावन माह में कब है मासिक दुर्गाष्टमी व्रत? नोट कर लें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और देवी मां की पूजा विधि

सावन मासिक दुर्गाष्टमी व्रत 2026 का आयोजन 19 अगस्त से 20 अगस्त तक होगा। इस दौरान विशेष पूजा विधि और मंत्रों के साथ मां दुर्गा की उपासना की जाएगी।

सावन व्रत में व्रत की थाली में बनायें साबूदाना अप्पे 

सावन व्रत में व्रत की थाली में बनायें साबूदाना अप्पे 

सावन के महीने में साबूदाना अप्पे का चलन बढ़ता है, जो कम तेल में बना स्वादिष्ट और हल्का विकल्प होता है।

नागपंचमी पर साल में एक बार खुलेंगे नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट: शिव-पार्वती संग नागदेव के होंगे दुर्लभ दर्शन

नागपंचमी पर साल में एक बार खुलेंगे नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट: शिव-पार्वती संग नागदेव के होंगे दुर्लभ दर्शन

उज्जैन के महाकाल मंदिर में नागपंचमी और सावन के तीसरे सोमवार का संयोग धार्मिक उत्सव का कारण बना है, जिससे बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे।

सावन व्रत में ट्राई करें साबूदाने का डोसा ,आइए जानते हैं इसकी रेसिपी ।

सावन व्रत में ट्राई करें साबूदाने का डोसा ,आइए जानते हैं इसकी रेसिपी ।

सावन के पवित्र महीने में साबूदाना डोसा की रेसिपी ट्राई करें, जो है क्रिस्पी और स्वाद में लाजवाब।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026