नाग पंचमी 2023

नाग पंचमी पर कर लें ये आसान उपाय, कालसर्प दोष का हो सकता है निवारण; जानें पूजा के खास नियम

17 अगस्त को मनाया जाने वाला नाग पंचमी पर्व, जहाँ राहु-केतु के दोषों के निवारण के लिए विशेष पूजा और उपाय किए जाते हैं।

By : सोनिया रायकवार
नाग पंचमी पर कर लें ये आसान उपाय, कालसर्प दोष का हो सकता है निवारण; जानें पूजा के खास नियम

सावन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन नाग देवता की पूजा करने की परंपरा है। इस साल नाग पंचमी 17 अगस्त को पड़ रही है। धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, नाग पंचमी पर राहु-केतु से जुड़े दोषों की शांति के लिए उपाय किए जा सकते हैं। खासतौर पर कालसर्प दोष से परेशान लोगों के लिए इस दिन किए गए कुछ उपाय शुभ माने जाते हैं।

क्या है कालसर्प दोष? 

ज्योतिष अनुसार, जब कुंडली में सभी 7 ग्रह छाया ग्रहों राहु और केतु के बीच स्थित होते हैं, तो इसे कालसर्प योग या दोष कहा जाता है। मान्यता है कि इसके प्रभाव से व्यक्ति के जीवन में बार-बार रुकावटें, मानसिक तनाव और आर्थिक उतार-चढ़ाव आते हैं। ऐसे में नाग पंचमी को राहु-केतु की शांति के लिए विशेष माना जाता है।

चांदी के नाग-नागिन 

सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार, नाग पंचमी पर चांदी या तांबे से बने नाग-नागिन के जोड़े की पूजा की जा सकती है। इनका जल और कच्चे दूध से अभिषेक करके अपनी मनोकामना कहें। इसके बाद नाग-नागिन के जोड़े को बहते जल में प्रवाहित करने से राहु-केतु से संबंधित परेशानियां शांत करने में मदद मिलती है।

राहु-केतु के अशुभ प्रभाव

इस दिन शिव जी की पूजा करना विशेष फलदायी माना जाता है। तांबे के लोटे में जल, थोड़ा कच्चा दूध, काले तिल और गंगाजल मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें। अभिषेक के दौरान 'ॐ नमः शिवाय' या महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। राहु-केतु के अशुभ प्रभावों से राहत के लिए किया गया यह उपाय प्रभावी माना गया है।

रुद्राक्ष और मोर पंख

कालसर्प दोष से जुड़ी परेशानियों के लिए 8 मुखी रुद्राक्ष धारण करने की मान्यता भी है। वहीं, घर के मुख्य द्वार और पूजा स्थल पर मोर पंख रखना शुभ माना जाता है। मोर को नाग का शत्रु माना गया है। मान्यता है कि मोर पंख राहु से जुड़े नकारात्मक प्रभावों को कम कर सकता है।

नाग स्तोत्र का करें पाठ

नाग पंचमी के दिन श्री नवनाग स्तोत्र का 11 बार पाठ करें। पूजा के बाद जरूरतमंद लोगों को काले उड़द, काले तिल, नीले वस्त्र और दक्षिणा दान करें। मान्यता है कि इससे बाधाएं दूर करने और रुके हुए कामों में गति आने की प्रार्थना की जाती है।

संबंधित सामग्री

नागपंचमी पर नाग देवता पहुंचे दर्शन देने,नाग और कुत्तों की भिड़ंत का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल

नागपंचमी पर नाग देवता पहुंचे दर्शन देने,नाग और कुत्तों की भिड़ंत का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल

छतरपुर के नौगांव में नागपंचमी के मौके पर नाग और कुत्तों के बीच रोचक घटना घटी, जिसे वीडियो में कैद कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया।

उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में भीड़ का दबाव, 13 श्रद्धालु घायल और 3 अस्पताल में भर्ती

उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में भीड़ का दबाव, 13 श्रद्धालु घायल और 3 अस्पताल में भर्ती

नागपंचमी के अवसर पर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई, जिसमें 13 श्रद्धालु घायल हो गए।

उज्जैन में महाकाल दर्शन को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, बैरिकेडिंग में फंसे लोग; 5 लाख भक्तों ने किए दर्शन

उज्जैन में महाकाल दर्शन को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, बैरिकेडिंग में फंसे लोग; 5 लाख भक्तों ने किए दर्शन

सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के मौके पर उज्जैन के शिव और नाग मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी, जिससे कुछ व्यवस्था में कमी की शिकायतें भी हुईं।

साल में सिर्फ एक बार खुले नागचंद्रेश्वर के पट, 24 घंटे दर्शन; आज महाकाल की सवारी भी

साल में सिर्फ एक बार खुले नागचंद्रेश्वर के पट, 24 घंटे दर्शन; आज महाकाल की सवारी भी

उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट साल में एक बार खुले। नागपंचमी और सावन के तीसरे सोमवार के संयोग से श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति।

नागपंचमी पर साल में एक बार खुलेंगे नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट: शिव-पार्वती संग नागदेव के होंगे दुर्लभ दर्शन

नागपंचमी पर साल में एक बार खुलेंगे नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट: शिव-पार्वती संग नागदेव के होंगे दुर्लभ दर्शन

उज्जैन के महाकाल मंदिर में नागपंचमी और सावन के तीसरे सोमवार का संयोग धार्मिक उत्सव का कारण बना है, जिससे बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026