शराब और मांस की बिक्री पर सख्त कार्रवाई
Kedarnath Yatra 2025 Ban on Meat and Alcohol: उत्तराखंड: इस साल केदारनाथ यात्रा 30 अप्रैल से शुरू हो रही है, और यात्रा को लेकर एक नया विवाद उत्पन्न हो गया है। केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने अपने बयान में बदलाव किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि गैर हिंदुओं के दर्शन पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि केदारनाथ धाम और यात्रा मार्ग पर शराब और मांस की बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।