दक्षिणा का वास्तविक अर्थ

पूजा के बाद दक्षिणा में सिर्फ पैसे नहीं, ये 4 चीजें देना भी माना जाता है शुभ

दक्षिणा, धार्मिक अनुष्ठानों के बाद दी जाने वाली वस्तु, पैसा या सेवा है जो गुरु और पंडितों के प्रति सम्मान और आभार दर्शाता है।

By : सोनिया रायकवार
पूजा के बाद दक्षिणा में सिर्फ पैसे नहीं, ये 4 चीजें देना भी माना जाता है शुभ

पूजा-पाठ, हवन या किसी धार्मिक अनुष्ठान के बाद आपने दक्षिणा देने की बात जरूर सुनी होगी. आमतौर पर लोग इसे सिर्फ पैसे देने से जोड़कर देखते हैं, लेकिन दक्षिणा का मतलब इससे कहीं ज्यादा है. दक्षिणा दरअसल गुरु, पंडित या धार्मिक सेवा करने वाले व्यक्ति के प्रति सम्मान और आभार जताने का तरीका है. इसे अपनी श्रद्धा और क्षमता के अनुसार देना चाहिए.

दक्षिणा और दान में क्या है अंतर

जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए दी गई वस्तु या धन को दान कहा जाता है. जबकि पूजा-पाठ या धार्मिक सेवा के बाद सम्मान के तौर पर दी जाने वाली वस्तु दक्षिणा कहलाती है. दक्षिणा में दिखावे के बजाय श्रद्धा का भाव होना जरूरी है.

दक्षिणा में पैसे देना भी शुभ

दक्षिणा में अपनी क्षमता के अनुसार रुपये दिए जा सकते हैं. धार्मिक मान्यता में धन का संबंध मां लक्ष्मी से माना जाता है. इसलिए छोटी धनराशि भी सच्चे मन से देना शुभ माना जाता है. जरूरी नहीं कि दक्षिणाा ज्यादा रकम की ही हो.

तांबा और पीतल की चीजें

दक्षिणा में तांबे या पीतल के लोटे, थाली, कटोरी जैसी उपयोगी चीजें भी दी जा सकती हैं. ज्योतिषीय मान्यताओं में इन धातुओं का संबंध सूर्य और गुरु से जोड़ा जाता है.

फल, मिठाई और पीले कपड़े

पूजा के बाद फल और मिठाई दक्षिणा में देना भी शुभ माना जाता है. इसके अलावा पीले रंग का कपड़ा और कलावा देना भी धार्मिक रूप से शुभ माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि इससे गुरु कृपा और सम्मान की भावना बनी रहती है.


 

संबंधित सामग्री

सावन में सपने में सांप देखना स्वप्नशास्त्र में छिपा है इसका रहस्य

सावन में सपने में सांप देखना स्वप्नशास्त्र में छिपा है इसका रहस्य

सावन के महीने में सपने में सांप दिखाई देना आध्यात्मिक रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है, जिसे शुभ संकेत, दैवीय कृपा और जीवन में सकारात्मक बदलावों की ओर इशारा समझा जाता है।

संत दिखाते हैं सत्य, सेवा और देशप्रेम का रास्ता : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

संत दिखाते हैं सत्य, सेवा और देशप्रेम का रास्ता : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

हरियाणा के उझाना गांव में स्थित प्राचीन मठ में नवनिर्मित समाधि स्थल पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुआ।

किस दिन धारण करें हाथ में काला धागा? जानिए  इसके सही नियम

किस दिन धारण करें हाथ में काला धागा? जानिए इसके सही नियम

काला धागा विशेष रूप से शनि, राहु-केतु और भैरव बाबा से संबंधित है, जो बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा से बचाव करता है। इसे सही विधि से पहनने पर लाभ होता है।

कुनिका का इस एक्टर के साथ रोमांस का पुराना वीडियो वायरल, वीडियो देख भड़की एक्ट्रेस

कुनिका का इस एक्टर के साथ रोमांस का पुराना वीडियो वायरल, वीडियो देख भड़की एक्ट्रेस

कुनिका सदानंद ने अपने पुराने फिल्मी सीन को लेकर किए गए आपत्तिजनक कमेंट्स का करारा जवाब दिया। उन्होंने भारतीय समाज में महिलाओं के सम्मान पर भी बात की।

Actress Seerat Lashed Out Fan: फैन के कमेंट पर भड़की एक्ट्रेस सीरत कपूर!

Actress Seerat Lashed Out Fan: फैन के कमेंट पर भड़की एक्ट्रेस सीरत कपूर!

Seerat Kapoor responded strongly to a fan's derogatory comment on her photo with Allu Arjun, emphasizing women's individuality and dignity.

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026