बुध ग्रह के उपाय

ज्योतिष शास्त्र: बुध ग्रह के उपाय से बढ़ेगी बुद्धि और समृद्धि

ज्योतिष विशेषज्ञ डॉ. मधु प्रिया के अनुसार, बुध ग्रह के कमजोर प्रभाव को दूर करने के लिए तुलसी, दुर्गा चालीसा और गणेश पूजा के उपाय अपनाएं।

By : हेमा गुप्ता
ज्योतिष शास्त्र: बुध ग्रह के उपाय से बढ़ेगी बुद्धि और समृद्धि

कारोबार में घाटा और करियर में है रुकावट? बुध को मजबूत करने के लिए आजमाएं ये उपाय

ज्योतिष शास्त्र में बुध को ग्रहों का राजकुमार और बुद्धि, तर्क, संवाद व व्यापार का कारक माना गया है। यदि कुंडली में बुध की स्थिति कमजोर हो, तो इसका सीधा असर व्यक्ति की निर्णय लेने की क्षमता, वाणी और आर्थिक स्थिति पर पड़ता है। 

एक मीडिया एजेंसी से बता करते हुए ज्योतिष विशेषज्ञ डॉ. मधु प्रिया ने बताया कि, बुध के अशुभ प्रभाव से नर्वस सिस्टम से जुड़ी परेशानियां और कारोबार में अचानक बाधाएं आ सकती हैं।

तुलसी का सेवन 

बुध ग्रह का संबंध हरियाली और प्रकृति से है। यदि आप कार्यक्षेत्र में वाणी या बुद्धि की कमी महसूस कर रहे हैं, तो रोजाना सुबह खाली पेट तुलसी के पत्ते का सेवन करें। धार्मिक और आयुर्वेदिक दृष्टि से यह उपाय मानसिक स्पष्टता लाता है और बुध की प्रतिकूलता को कम करता है। 

दुर्गा चालीसा का पाठ

बुधवार के दिन मां दुर्गा की आराधना विशेष फलदायी होती है। सुबह स्नान के बाद शांत मन से दुर्गा चालीसा या दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। मान्यता है कि इस उपाय से व्यापार में आ रही रुकावटें खत्म होती हैं और करियर में उन्नति के नए मार्ग खुलते हैं।

गणेश जी को दही-हल्दी का अर्पण

बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। बुध दोष निवारण के लिए बुधवार को सुबह जल्दी उठकर हरे रंग के वस्त्र धारण करें। गणेश जी की विधि-विधान से पूजा करें और उन्हें दही-हल्दी का तिलक लगाएं। यह उपाय न केवल बुध को बलवान करता है, बल्कि भाग्य में भी वृद्धि लाता है।

दूर्वा अर्पित करने से बढ़ेगी एकाग्रता

भगवान गणेश को दूर्वा अत्यंत प्रिय है। अपनी एकाग्रता (Concentration) बढ़ाने और मानसिक शांति के लिए हर बुधवार को मंदिर में गणेश जी को 11 या 21 दूर्वा की गांठें अर्पित करें। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस उपाय से जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है और बुद्धि प्रखर होती है।

इन बातों का भी रखें खास ध्यान

  1. बुधवार के दिन भूलकर भी किसी का अपमान न करें, विशेषकर बहन या बुआ का।
  2. हरे रंग की वस्तुओं का दान करना (जैसे मूंग दाल या हरे कपड़े) शुभ माना जाता है।
  3. संभव हो तो बुधवार को गाय को हरा चारा जरूर खिलाएं।
     

Note -Before adopting astrological remedies, get your horoscope analyzed by an experienced Pandit or astrologer.

संबंधित सामग्री

ये 4 चीजें हैं महादेव को प्रिय, शिवलिंग पर चढ़ते ही हो जाते हैं प्रसन्न …

ये 4 चीजें हैं महादेव को प्रिय, शिवलिंग पर चढ़ते ही हो जाते हैं प्रसन्न …

सावन के दौरान महादेव की सरल पूजा से जीवन की समस्याओं का समाधान संभव है। बेलपत्र, चावल, और शहद से की गई अभिषेक विधि अत्यंत लाभदायक।

पीपल पेड़ का चमत्कारी उपाय, शनि दोष, कर्ज और शत्रुओं से मिलेगी मुक्ति!

पीपल पेड़ का चमत्कारी उपाय, शनि दोष, कर्ज और शत्रुओं से मिलेगी मुक्ति!

पीपल के पेड़ की पूजा से जुड़े साधारण उपचार जैसे छाछ चढ़ाना आपके जीवन में समृद्धि और सुख ला सकते हैं।

अब महंगे फेस वॉश छोड़िए! किचन की इन 4 चीजों से करें चेहरे की सफाई 

अब महंगे फेस वॉश छोड़िए! किचन की इन 4 चीजों से करें चेहरे की सफाई 

दूध, टमाटर, शहद, और आलू का रस इस्तेमाल करके घर पर ही अपनी स्किन को डीप क्लींज करें और ग्लोइंग स्किन प्राप्त करें।

बिना वजह हो रही बदनामी? ज्योतिष के अनुसार राहु दोष हो सकता है कारण

बिना वजह हो रही बदनामी? ज्योतिष के अनुसार राहु दोष हो सकता है कारण

राहु के नकारात्मक प्रभाव से उथल-पुथल और सामाजिक बदनामी का सामना करने वाले व्यक्तियों के लिए एक साधारण उपाय सुझाया गया है।

नाग पंचमी पर कर लें ये आसान उपाय, कालसर्प दोष का हो सकता है निवारण; जानें पूजा के खास नियम

नाग पंचमी पर कर लें ये आसान उपाय, कालसर्प दोष का हो सकता है निवारण; जानें पूजा के खास नियम

17 अगस्त को मनाया जाने वाला नाग पंचमी पर्व, जहाँ राहु-केतु के दोषों के निवारण के लिए विशेष पूजा और उपाय किए जाते हैं।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026