Apara Ekadashi 2026 Celebrations

Apara Ekadashi 2026: अपरा एकादशी के दिन करे ये उपाय मिलेगी भगवान विष्णु की कृपा

Apara Ekadashi, on 12th May 2026, is a significant Hindu observance promising prosperity and relief from financial woes through specific rituals and fasting.

By : हेमा गुप्ता
Apara Ekadashi 2026: अपरा एकादशी के दिन करे ये उपाय मिलेगी भगवान विष्णु की कृपा

अपरा एकादशी के दिन करे ये उपाय मिलेगी भगवान विष्णु की कृपा

Apara Ekadashi 2026: हिंदू धर्म में ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की पहली एकादशी को अपरा एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस तिथि को अपार पुण्य, सुख-समृद्धि और आर्थिक समस्याओं से मुक्ति दिलाने वाली माना जाता है। भगवान विष्णु की प्रिय इस एकादशी पर किए गए उपाय और व्रत से मानसिक तनाव दूर होता है तथा जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है।

अपरा एकादशी 2026 तिथि और मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 12 मई 2026 को दोपहर 2:52 बजे शुरू होगी और 13 मई 2026 को दोपहर 1:29 बजे समाप्त होगी। उदयातिथि के आधार पर अपरा एकादशी का व्रत 13 मई 2026 को रखा जाएगा।  शुभ पूजा मुहूर्त सुबह 5:32 बजे से सुबह 8:55 बजे तक है।

घी का दीपक और विष्णु सहस्रनाम पाठ

शाम के समय घी का दीपक जलाना अत्यंत शुभ फलदायी माना जाता है। इससे घर में समृद्धि आती है और नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं, जो लोग समय दे सकें, उन्हें विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना चाहिए। यदि पूरा पाठ संभव न हो तो भगवान के नामों का स्मरण और सरल पूजा भी लाभकारी है।

दान-पुण्य से मिलेगा कई गुना फल

अपरा एकादशी पर दान का विशेष महत्व है। जरूरतमंदों को भोजन, कपड़े, अनाज या अन्य उपयोगी वस्तुएं दान करने से पुण्य कई गुना बढ़ जाता है।

1. गाय को हरा चारा खिलाएं
2. पक्षियों को दाना डालें
3. गरीबों की मदद करें

भगवान विष्णु को प्रिय तुलसी और पीला रंग

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार अपरा एकादशी पर सुबह जल्दी उठकर स्नान कर हल्के रंग के साफ वस्त्र धारण करें। भगवान विष्णु की मूर्ति या चित्र के सामने पूजा करें।

पीले फूल, तुलसी के पत्ते और मौसमी फल 

तुलसी को विष्णु जी का सबसे प्रिय माना जाता है, इसलिए पूजा में तुलसी का इस्तेमाल अवश्य करें। पूजा के दौरान “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें। इससे मन को शांति मिलती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है

5 चमत्कारी उपाय अपरा एकादशी पर

1. पीले फूल और तुलसी अर्पित कर विष्णु पूजा करें  
2. घी का दीपक जलाएं  
3. “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें  
4. दान-पुण्य अवश्य करें  
5. विष्णु सहस्रनाम का पाठ या नाम स्मरण करें

ज्योतिषियों के अनुसार इन छोटे-छोटे उपायों से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति के जीवन में आर्थिक तंगी, बाधाएं और मानसिक परेशानियां दूर होकर सुख-समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है।
 

संबंधित सामग्री

ये 4 चीजें हैं महादेव को प्रिय, शिवलिंग पर चढ़ते ही हो जाते हैं प्रसन्न …

ये 4 चीजें हैं महादेव को प्रिय, शिवलिंग पर चढ़ते ही हो जाते हैं प्रसन्न …

सावन के दौरान महादेव की सरल पूजा से जीवन की समस्याओं का समाधान संभव है। बेलपत्र, चावल, और शहद से की गई अभिषेक विधि अत्यंत लाभदायक।

सावन सोमवार के व्रत में साबूदाना हलवा: आसान रेसिपी और टिप्स

सावन सोमवार के व्रत में साबूदाना हलवा: आसान रेसिपी और टिप्स

सावन के आखिरी सोमवार पर व्रत के दौरान साबूदाना हलवा बनाने की आसान रेसिपी और टिप्स जो हलवे को खिला-खिला बनाती हैं।

सावन का आखिरी सोमवार आज व्रत के लिए बनायें खिले-खिले साबूदाना का हलवा

सावन का आखिरी सोमवार आज व्रत के लिए बनायें खिले-खिले साबूदाना का हलवा

सावन के अंतिम सोमवार पर व्रती जनों के लिए साबूदाना हलवा बनाने की विशेष रेसिपी और टिप्स। इसे बनाने के लिए सही तरीके से साबूदाना भिगोना और पकाना महत्वपूर्ण है।

पीपल पेड़ का चमत्कारी उपाय, शनि दोष, कर्ज और शत्रुओं से मिलेगी मुक्ति!

पीपल पेड़ का चमत्कारी उपाय, शनि दोष, कर्ज और शत्रुओं से मिलेगी मुक्ति!

पीपल के पेड़ की पूजा से जुड़े साधारण उपचार जैसे छाछ चढ़ाना आपके जीवन में समृद्धि और सुख ला सकते हैं।

चमोली टनल हादसे में मृतकों के परिवारों को 45 लाख मुआवजा, काम फिर शुरू

चमोली टनल हादसे में मृतकों के परिवारों को 45 लाख मुआवजा, काम फिर शुरू

उत्तराखंड के चमोली टनल हादसे के बाद मृतकों के परिजनों को 45 लाख और घायलों को 3.5 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। काम फिर से शुरू हुआ।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026